Breaking News
Koffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसKoffee With Karan 9: सलमान खान ने आते ही हथियाई करण जौहर की गद्दी, पूछा- क्या अब शो का नाम ‘कॉफी विद सलमान’ है?UPI चार्ज पर दिवाली तक राहत: ₹2,000 से बड़े पेमेंट पर 0.4% MDR अब त्योहार के बाद लगेगाYamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामदPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Bhojpuri Bawaal: ‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर पाखी हेगड़े का बड़ा धमाका, निरहुआ की लव लाइफ का खुला राज

GGaganpreet Kaur
Bhojpuri Bawaal: 'भोजपुरी बवाल' के मंच पर पाखी हेगड़े का बड़ा धमाका, निरहुआ की लव लाइफ का खुला राज

‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर पाखी हेगड़े का बड़ा धमाका

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Bhojpuri Bawaal: ओटीटी और टीवी की दुनिया में इन दिनों भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ अपने तीखे ड्रामे और सनसनीखेज खुलासों की वजह से दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है। हाल ही में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की नजदीकियां चर्चा में थीं, लेकिन शुक्रवार को सामने आए शो के नए प्रोमो ने इंटरनेट का पारा और बढ़ा दिया है। इस बार निरहुआ की पुरानी ऑन-स्क्रीन पार्टनर और रूमर्ड एक्स-गर्लफ्रेंड पाखी हेगड़े ने मंच पर कदम रखते ही ऐसा खुलासा कर दिया, जिससे वहां मौजूद सभी हसीनाओं के साथ-साथ दर्शकों के भी होश उड़ गए।

“इट वाज मोर दैन फ्रेंडशिप”: पाखी ने माना निरहुआ ने किया था शादी के लिए प्रपोज

विज्ञापन

शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि एंकर शुभंकर के साथ आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और रानी चटर्जी बैठी होती हैं। तभी पाखी हेगड़े की सरप्राइज एंट्री होती है। बातचीत के सिलसिले के दौरान जब एंकर पाखी से पूछते हैं कि निरहुआ के साथ उनका रिश्ता सिर्फ व्यावसायिक (प्रोफेशनल) था या कुछ और? इस पर पाखी बेबाकी से जवाब देती हैं, “पर्सनल भी था… इट वाज मोर दैन फ्रेंडशिप।” जब एंकर ने आगे बढ़कर पूछा कि क्या दिनेश जी ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था, तो पाखी की खामोशी और चेहरे की रंगत ने सब बयां कर दिया। पाखी ने मुस्कुराते हुए ‘हां’ में जवाब दिया। पाखी का यह जवाब सुनते ही पास बैठीं आम्रपाली दुबे के मुंह से चौंकते हुए निकला— “सीरियसली!”

निरहुआ ने साधी चुप्पी, पानी पीकर टाला सवाल; आम्रपाली हुईं ट्रोल

पाखी के इस सनसनीखेज खुलासे के तुरंत बाद सेट पर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की एंट्री होती है। वे पाखी को गले लगाते हैं, जिससे माहौल काफी इमोशनल हो जाता है। हालांकि, जब एंकर निरहुआ से पाखी को प्यार करने और शादी के प्रपोजल पर सवाल दागते हैं, तो निरहुआ पूरी तरह निशब्द हो जाते हैं। वे बिना कोई जवाब दिए पानी का गिलास उठाकर पीने लगते हैं और अपनी घबराहट छुपाने की कोशिश करते हैं।

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। प्रोमो देखकर नेटिजन्स आम्रपाली दुबे के हैरान-परेशान चेहरे पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने लिखा कि आम्रपाली को बुरा लग गया कि निरहुआ ने उनसे यह बात छिपाई थी। वहीं, कई पुराने फैंस पाखी और निरहुआ की जोड़ी को सालों बाद एक साथ देखकर काफी खुश हैं और लिख रहे हैं कि निरहुआ के शुरुआती करियर को संवारने में पाखी हेगड़े का ही सबसे बड़ा हाथ था।

ऑन-स्क्रीन से ऑफ-स्क्रीन तक: निरहुआ का दो अभिनेत्रियों संग सफर

भोजपुरी सिनेमा के इतिहास पर नजर डालें तो निरहुआ की सफलता की कहानी में इन दोनों अभिनेत्रियों की अहम भूमिका रही है:

निरहुआ और पाखी हेगड़े: अपने करियर के शुरुआती दिनों में निरहुआ ने पाखी के साथ सुपरहिट जोड़ी बनाई। दोनों ने ‘निरहुआ रिक्शावाला’, ‘7 सहेलियां’ और ‘निरहुआ चलल ससुराल’ जैसी 25 से ज्यादा ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। उस दौर में दोनों के अफेयर और गुपचुप शादी की खबरें जोरों पर थीं।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे: साल 2014 में फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ की केमिस्ट्री को दर्शकों ने सिर आंखों पर बिठाया। दोनों अब तक 35 से अधिक फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं और आज भी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिने जाते हैं।

यह भी पढ़ें– ‘प्लेग्राउंड 5’ के मंच पर भिड़ीं तेजस्वी प्रकाश और फरहाना भट्ट, जुबानी जंग का वीडियो वायरल

विज्ञापन

ओटीटी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।