Bhojpuri Bawal: भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन अदाकारी और बेबाक बयानों के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री काजल राघवानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में जियो हॉटस्टार पर प्रसारित टॉक शो ‘भोजपुरी बवाल’ में पहुंचे सितारों के बीच काजल ने अपनी निजी जिंदगी के एक ऐसे काले सच से पर्दा उठाया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। अपने साथ हुई मारपीट की पुरानी घटना पर खुलकर बोलते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही हैं।
“खेसारी लाल यादव ने नहीं की मेरे साथ मारपीट”
शो के 27वें एपिसोड में होस्ट शुभांकर मिश्रा ने जब काजल से उनके उस पुराने इंटरव्यू पर सवाल किया, जिसमें उन्होंने शारीरिक शोषण और मारपीट की बात कही थी। होस्ट ने कहा कि लोग कयास लगा रहे हैं कि इस घटना के पीछे खेसारी लाल यादव का हाथ था। इस पर काजल ने तुरंत स्थिति साफ करते हुए कहा, “खेसारी जी ने मुझे नहीं मारा है। यह मानना बिल्कुल गलत है।” उन्होंने साफ किया कि सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।
परिवार की सुरक्षा को लेकर सहमी हुई हैं अभिनेत्री
जब काजल से उस शख्स का नाम उजागर करने को कहा गया, तो माहौल काफी भावुक हो गया। काजल ने कहा, “जब मुझमें अकेले लड़ाई लड़ने की हिम्मत है, तो मैं उस इंसान का नाम भी ले सकती थी। लेकिन उसने मेरी पर्सनल लाइफ और परिवार पर अटैक किया है। मुझे धमकी दी गई है कि अगर मैंने उसका नाम लिया, तो मेरी फैमिली को नुकसान पहुंचाया जाएगा और मुझे मुंबई से गायब कर दिया जाएगा।” उन्होंने स्वीकार किया कि वह अपनों की सुरक्षा को लेकर डरी हुई हैं, इसलिए नाम बताने से कतरा रही हैं।
पवन सिंह और खेसारी लाल यादव को लेकर दी सफाई
फैंस और मीडिया में चल रही तरह-तरह की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए काजल राघवानी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस मामले में भोजपुरी के दो बड़े दिग्गज—पवन सिंह और खेसारी लाल यादव—पूरी तरह निर्दोष हैं। उन्होंने समर्थकों से अपील की कि वे बिना सच जाने किसी भी कलाकार की छवि खराब न करें। फिलहाल काजल के इस सनसनीखेज खुलासे के बाद भोजपुरी गलियारे में हड़कंप मच गया है और आरोपी के नाम को लेकर सस्पेंस गहरा गया है।
यह भी पढ़ें– ओरी ने समय रैना को दिखाई ‘औकात’, शो में विवादित टिप्पणी पर भड़के, बोले- ‘अंदर गए तो बाहर नहीं आओगे’

