Breaking News
25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनी25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवNarnaul Mandi Update: नई अनाज मंडी नारनौल में बाजरा खरीद का नया रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलNarnaul News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा का दोहरे विरोध प्रदर्शन के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, 5 व 6 नवंबर की हड़ताल की चेतावनी

Bigg Boss 20 Amrapali Dubey: बिग बॉस 20 में बड़ा बवाल, ‘भाभी’ कमेंट पर माही विज से भिड़ीं आम्रपाली दुबे, बोलीं- मर्यादा न भूलें

Bigg Boss 20 Amrapali Dubey: बिग बॉस 20 में बड़ा बवाल, 'भाभी' कमेंट पर माही विज से भिड़ीं आम्रपाली दुबे, बोलीं- मर्यादा न भूलें

बिग बॉस 20 में बड़ा बवाल, ‘भाभी’ कमेंट पर माही विज से भिड़ीं आम्रपाली दुबे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Bigg Boss 20 Amrapali Dubey: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का चर्चित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ ऑन-एयर होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। घर के भीतर पहले ही हफ्ते में सितारों के बीच तल्खी देखने को मिल रही है। शो के ताजा एपिसोड में भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री माही विज के बीच ‘भाभी’ शब्द को लेकर तीखी बहस हो गई। माही विज का एक तंज आम्रपाली को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने सीधे तौर पर इसे अपनी संस्कृति और फैंस के सम्मान से जोड़ दिया।

वॉशरूम एरिया से शुरू हुई कहासुनी

विज्ञापन

पूरा मामला घर के वॉशरूम एरिया से शुरू हुआ, जहां आम्रपाली दुबे साड़ी पहन रही थीं। इस दौरान काजी तौकीर वहीं मौजूद थे, जिस पर आम्रपाली ने उनसे बाहर जाने का अनुरोध किया। काजी के जाने के बाद माही विज ने मजाक-मजाक में काजी को लेकर एक टिप्पणी कर दी और इस दौरान ‘भाभी’ शब्द का इस्तेमाल किया। माही का यह अंदाज और कमेंट आम्रपाली को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

मामला यहीं शांत नहीं हुआ। आम्रपाली ने सीधे माही विज के पास जाकर अपना विरोध जताया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भोजपुरी संस्कृति में ‘भाभी’ शब्द और उससे जुड़े मजाक को बेहद संवेदनशीलता से देखा जाता है और लोग इसे गलत तरीके से ले सकते हैं। इस दौरान आम्रपाली ने कैमरे के सामने अपने फैंस से माफी भी मांगी और स्थिति साफ की।

माही विज ने दी सफाई, तो बेडरूम में फिर भड़कीं आम्रपाली

बवाल बढ़ता देख माही विज ने स्थिति संभालने की कोशिश की। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके संस्कारों में ‘भाभी’ को मां का दर्जा दिया जाता है और उन्होंने भोजपुरी समाज या इंडस्ट्री को ठेस पहुंचाने के इरादे से कुछ नहीं कहा था। उन्होंने माना कि वह महज एक हल्का-फुल्का मजाक था।

हालांकि, बहस खत्म होने के बाद भी आम्रपाली का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ। बेडरूम एरिया में सह-प्रतियोगी लव गिल से बात करते हुए आम्रपाली ने माही विज पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर वह भी माही के टीवी किरदारों पर सवाल उठाने लगें तो कैसा लगेगा? सोशल मीडिया पर भी इस विवाद को लेकर फैंस दो खेमों में बंट गए हैं और आम्रपाली के स्टैंड की जमकर तारीफ हो रही है।

यह भी पढ़ें–  गुड्डू भैया का जलवा! ‘Mirzapur The Movie’ की वर्ल्डवाइड कमाई 177 करोड़ के करीब, वीकडेज में भी मजबूत कमाई

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भोजपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।