Bigg Boss 20 Controversy: कनिका मान की नकल उतारना सलमान खान को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने लगाया दोहरे रवैये का आरोप
कनिका मान की नकल उतारना सलमान खान को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने लगाया दोहरे रवैये का आरोप
Bigg Boss 20 Controversy: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के मंच से सोशल मीडिया ट्रोलिंग, डीपफेक तकनीक और एक्ट्रेसेस के गलत एंगल से फोटो खींचने वाले पैपराजी को खरी-खोटी सुनाकर वाहवाही लूटने वाले सलमान खान अब खुद कटघरे में खड़े नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां पूरा बॉलीवुड और फैंस डीपफेक के खिलाफ उनके सख्त रुख का समर्थन कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ ‘बिग बॉस 20’ की चर्चित कंटेस्टेंट कनिका मान के फैंस ने भाईजान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर यूज़र्स सलमान खान पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
वीकेंड का वार में कनिका की नकल उतारना पड़ा भारी
दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ के घर में टीवी एक्ट्रेस कनिका मान अपने गेम से ज्यादा अपने अनोखे हाव-भाव और बोलने के अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। वीकेंड का वार एपिसोड्स के दौरान सलमान खान अक्सर हल्के-फुल्के अंदाज में कनिका के इन्हीं हाव-भाव की नकल उतारते और उनका मज़ाक बनाते नजर आते हैं। हालांकि शो में कनिका इस हंसी-मज़ाक को सहजता से लेती दिखती हैं, लेकिन उनके फैंस को सलमान का यह अंदाज़ बिल्कुल रास नहीं आ रहा है। फैंस का तर्क है कि नेशनल टीवी पर किसी फीमेल कंटेस्टेंट का इस तरह बार-बार मज़ाक उड़ाना बुलिंग के दायरे में आता है।
And her trolling continues😭
SK🫶🏽👏🏽🤣#KanikaMann #BigBoss20 #BB20 pic.twitter.com/3AdyKrRx4i— Pre👀 (@HereForBB_) September 27, 2026
कटरीना कैफ का दिया हवाला, यूज़र्स बोले— “यह तो सीधा पाखंड है”
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गुस्से में आए कनिका के फैंस ने सलमान खान के पुराने बयानों को याद दिलाते हुए उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। यूज़र्स का कहना है कि जब कटरीना कैफ अपने बढ़ते वजन को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आई थीं, तब सलमान ने खुलकर उनके समर्थन में आवाज़ उठाई थी। ऐसे में अब खुद कनिका मान के बॉडी लैंग्वेज का मज़ाक उड़ाना उनकी दोहरी मानसिकता को दर्शाता है। ट्रोल करते हुए एक यूज़र ने लिखा, “सलमान खान खुद कनिका का मज़ाक उड़ा सकते हैं, लेकिन कोई उनकी एक्स (कटरीना) को बोले तो उन्हें तकलीफ होती है। यह सबसे बड़ा पाखंड है।”
डीपफेक गैंग को जेल भेजने की उठाई थी मांग
गौरतलब है कि इसी वीकेंड का वार में सलमान ने साइबर अपराध और फर्जी AI वीडियो बनाने वालों को आड़े हाथों लिया था। खुद के भी फेक वीडियोज का शिकार होने का दर्द साझा करते हुए सलमान ने कहा था कि जब तक ऐसे दो-तीन सिरफिरे लोग जेल की सलाखों के पीछे नहीं जाएंगे, तब तक डीपफेक का यह खतरनाक खेल थमने वाला नहीं है। उन्होंने सरकार से सोशल मीडिया पर सख्त सेंसरशिप लागू करने की भी अपील की थी। लेकिन अब कनिका मान से जुड़े इस नए विवाद ने सोशल मीडिया पर बहस को एक नया मोड़ दे दिया है।
यह भी पढ़ें– रीति तिवारी पर बुरी तरह भड़के सलमान खान, कहा ‘अब तक की सबसे घटिया हरकत’
