Breaking News
Horoscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावाHoroscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावा

Bigg Boss 20 First Captain: यंग डीएसए बने सीजन के पहले कैप्टन, पावर मिलते ही कनिका मान की छीनी लाइफलाइन

GGaganpreet Kaur
Bigg Boss 20 First Captain: यंग डीएसए बने सीजन के पहले कैप्टन, पावर मिलते ही कनिका मान की छीनी लाइफलाइन

यंग डीएसए बने सीजन के पहले कैप्टन, पावर मिलते ही कनिका मान की छीनी लाइफलाइन

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Bigg Boss 20 First Captain: ‘बिग बॉस 20’ के घर में शह-मात का खेल औपचारिक रूप से शुरू हो चुका है। शुरुआती कुछ दिनों की शांति के बाद अब घर के भीतर सत्ता, साख और रणनीतियों की ऐसी जंग छिड़ी है जिसने सभी कंटेस्टेंट्स के असली चेहरे बेनकाब कर दिए हैं। पहले ही कैप्टेंसी टास्क ने घर के माहौल में भारी गर्माहट घोल दी है। एक तरफ जहां रैपर यंग डीएसए ने बाजी मारकर इस सीजन के पहले कैप्टन का ताज अपने नाम किया, वहीं दूसरी ओर ‘बिग बॉस’ के 20 सालों के ऐतिहासिक सफर की झलक ने घर के बड़े-बड़े धुरंधरों को बच्चों की तरह रुला दिया।

कैप्टेंसी टास्क में गुटबाजी और तकरार: यंग डीएसए ने मारी बाजी

विज्ञापन

पहले हफ्ते की कैप्टेंसी की दौड़ में तीन मुख्य चेहरे आमने-सामने थे—रैपर यंग डीएसए, आसिफ खान और ‘रोडीज’ फेम गुल्लू (कुशाल तंवर)। इस मुकाबले के दौरान घर में साफ तौर पर गुटबाजी देखने को मिली। जाने-माने गेमर स्काउट पुरुषों को एकजुट कर अपना अलग मोर्चा बनाते नजर आए। हालांकि, सबसे तीखा टकराव यंग डीएसए और टीवी अभिनेत्री कनिका मान के बीच देखने को मिला। टास्क में जब रिश्ते दांव पर लगे, तो कनिका ने साफ शब्दों में यंग को दो टूक कह दिया, “इन्हें लग रहा था कि मैं दोस्ती निभाऊंगी, लेकिन गेम में कोई दोस्ती नहीं होती, दोस्ती बाहर निभाई जाएगी।”

आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद यंग डीएसए बाजी मारने में सफल रहे और इस सीजन के पहले कैप्टन बन गए। लेकिन गद्दी संभालते ही यंग ने जता दिया कि वे सख्त मिजाज कैप्टन साबित होने वाले हैं। उन्होंने पहला सीधा वार कनिका मान पर किया और उनकी एक लाइफलाइन छीन ली, जिससे पहले से ही नॉमिनेशन झेल रही कनिका के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।

काजी तौकीर का हाई-वोल्टेज ड्रामा और मेडिकल इमरजेंसी

टास्क के बीच काजी तौकीर का एक अलग ही आक्रामक रूप देखने को मिला। काजी दबे पांव कैमरे के पास पहुंचे और आसिफ की तस्वीर की तरफ उंगली उठाते हुए भड़ास निकालने लगे, “तेरे को 100 जन्म लगेंगे मेरी जगह तक आने में!” काजी का ड्रामा यहीं खत्म नहीं हुआ; जब रीति तिवारी ने उनके लिए चाय बनाने की कोशिश की, तो उनके उग्र तेवर देख घरवालों ने रीति को रोक दिया। इसके बाद काजी जोर-जोर से चीखते हुए बिग बॉस से बात करने की जिद करने लगे और दावा किया कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है। हालात बिगड़ते देख बिग बॉस ने तुरंत दखल दिया और काजी को मेडिकल रूम में बुलाकर मामला शांत कराया।

जब 20 सालों की यादों ने रुला दिया: मैरी कॉम और माही विज के छलके आंसू

एपिसोड का सबसे भावुक क्षण तब आया जब दिन में सो रहे स्काउट पर तंज कसते हुए बिग बॉस ने पूरे घर को समझाया कि यह महज एक शो नहीं बल्कि 20 सालों का जज्बा और इंसानी रिश्तों का आशियाना है। इसके बाद लिविंग एरिया की मुख्य स्क्रीन पर ‘बिग बॉस’ के पिछले 20 सालों का एक बेहद भावुक वीडियो प्ले किया गया।

अमिताभ बच्चन की मेजबानी, सलमान खान के चिर-परिचित वन-लाइनर्स, इतिहास बन चुकी पुरानी लड़ाइयां और विजेताओं की ट्रॉफी उठाने की झलकियों को देख पूरा घर स्तब्ध रह गया। इस सफर को देखकर टीवी एक्ट्रेस माही विज, भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे, ईशा और आसिफ खुद पर काबू नहीं रख सके और फूट-फूटकर रो पड़े। रिंग में विरोधियों के छक्के छुड़ाने वाली ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम भी इन पलों में अपने आंसू नहीं रोक सकीं।

‘रूम नंबर 20’ का रहस्य और सुलगती दुश्मनी

माहौल को समेटते हुए बिग बॉस ने कहा, “यह शो खेला नहीं जाता, जिया जाता है। आप सब इस ऐतिहासिक लेगसी का हिस्सा हैं।” इसके बाद पहली बार रहस्यमयी ‘रूम नंबर 20’ का दरवाजा खोला गया, जहां सभी कंटेस्टेंट्स की तस्वीरें लगाई गई थीं। यहीं बिग बॉस के निर्देश पर नए कैप्टन यंग डीएसए ने आगे बढ़कर कनिका मान की तस्वीर को पलट दिया, जिससे उनकी एक लाइफलाइन हमेशा के लिए खत्म हो गई। कैप्टन बनते ही यंग ने घर के काम तो बांट दिए हैं, लेकिन कनिका से सीधी दुश्मनी मोल लेकर उन्होंने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में यह जंग और खतरनाक मोड़ लेने वाली है।

यह भी पढ़ें–  ‘दायरा’ की रिलीज से पहले करीना कपूर खान का बड़ा बयान, बॉलीवुड के ढर्रे पर उठाया सवाल

विज्ञापन

मनोरंजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।