Breaking News
Bollywood News: कटरीना कैफ और विक्की कौशल की लंदन से नई तस्वीर वायरल, विक्की के लुक ने किया हैरानNarnaul News: डीएपी खाद के लिए उमड़ी भारी भीड़, सुबह 3 बजे से लाइनों में लगे अन्नदाताविपक्ष का ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’; राहुल बोले- संविधान और युवाओं के भविष्य की लड़ाईKurukshetra cyber crime: कुरुक्षेत्र में बिजली विभाग के SE से 14 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगीJhajjar News: एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले अमन सहरावत का गृह जिले में भव्य स्वागतBollywood News: कटरीना कैफ और विक्की कौशल की लंदन से नई तस्वीर वायरल, विक्की के लुक ने किया हैरानNarnaul News: डीएपी खाद के लिए उमड़ी भारी भीड़, सुबह 3 बजे से लाइनों में लगे अन्नदाताविपक्ष का ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’; राहुल बोले- संविधान और युवाओं के भविष्य की लड़ाईKurukshetra cyber crime: कुरुक्षेत्र में बिजली विभाग के SE से 14 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगीJhajjar News: एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले अमन सहरावत का गृह जिले में भव्य स्वागत

Bigg Boss 20: गुल्लू को मिली दो कंटेस्टेंट्स को ‘जीवनदान’ देने की पावर, जानिए किन 2 हसीनाओं की लौटाई लाइफलाइन

GGaganpreet Kaur
Bigg Boss 20: गुल्लू को मिली दो कंटेस्टेंट्स को 'जीवनदान' देने की पावर, जानिए किन 2 हसीनाओं की लौटाई लाइफलाइन

गुल्लू को मिली दो कंटेस्टेंट्स को ‘जीवनदान’ देने की पावर

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर बीतते दिन के साथ समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। गेम में बने रहने के लिए जहां एक-एक कंटेस्टेंट साम-दाम-दंड-भेद का सहारा ले रहा है, वहीं मेकर्स भी दर्शकों के रोमांच को दोगुना करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। शो में अब तक रीति तिवारी, आसिफ खान, स्काउट ओपी, यंग डीएसए, कनिका मान और उदिति सिंह अपनी एक-एक लाइफलाइन गंवा चुके थे। लेकिन इसी बीच मेकर्स ने एक ऐसा ट्विस्ट फेंका है, जिसने पूरे घर का माहौल गरमा दिया है। शो में गुल्लू यानी कुशाल तंवर को एक ऐसी जादुई पावर मिली है, जिसके जरिए उन्होंने दो कंटेस्टेंट्स को गेम में ‘संजीवनी’ दे दी है।

रूम नंबर 20 का खुला 2X दरवाजा, गुल्लू के सामने रखी गई कड़ी शर्त

विज्ञापन

सोमवार को सामने आए नए प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक रूम नंबर 20 का 2X वाला रहस्यमयी दरवाजा खुलता है। बिग बॉस इसके जरिए गुल्लू को एक विशेष अधिकार देते हुए कहते हैं कि वह अपनी लाइफलाइन खो चुके छह सदस्यों में से किन्हीं दो को दोबारा जीवनदान दे सकते हैं। बिग बॉस ने गुल्लू के सामने तीन जोड़ियां—कनिका-उदिति, रीति-यंग डीएसए, और आसिफ खान-स्काउट ओपी का विकल्प रखा। हालांकि, इस फैसले में एक बड़ा पेच यह था कि गुल्लू चाहें तो लाइफलाइन देने के बजाय पूरे घर के लिए 120 प्रतिशत राशन चुन सकते थे।

दोस्ती के आगे राशन को मारी ठोकर, कनिका और उदिति को दी नई जिंदगी

अंदरखाने से आ रही खबरों और प्रोमो के मुताबिक, गुल्लू ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए घर के 120 प्रतिशत राशन का मोह त्याग दिया और 80 प्रतिशत राशन के साथ अपनी दो दोस्तों को चुना। उन्होंने कनिका मान और उदिति सिंह को एक-एक लाइफलाइन वापस देकर गेम में मजबूती से खड़ा कर दिया है। अपने इस चौंकाने वाले फैसले की वजह बताते हुए गुल्लू ने कहा, “कनिका मेरी बहुत अच्छी दोस्त है और जहां तक उदिति की बात है, तो बीते हफ्ते उसके साथ जो कुछ भी हुआ, वह गलत था। मुझे उस वक्त उसके हक में स्टैंड लेना चाहिए था, जो मैं नहीं ले पाया। इसलिए मैं प्रायश्चित के तौर पर इन दोनों को लाइफलाइन लौटा रहा हूं।”

क्या घर में छिड़ेगा ‘राशन बनाम लाइफलाइन’ का नया युद्ध?

गुल्लू का यह फैसला जितना भावनात्मक दिखता है, घर के बाकी सदस्यों के लिए उतना ही चुभने वाला साबित हो सकता है। राशन की कटौती झेल रहे अन्य घरवालों का गुस्सा अब गुल्लू के इस फैसले पर फूटना तय माना जा रहा है। खासकर जिन कंटेस्टेंट्स (आसिफ, स्काउट, रीति और यंग डीएसए) को जीवनदान नहीं मिला, वे अब गुल्लू के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि गुल्लू का यह दांव उनकी गेम को मजबूत बनाएगा या फिर पूरे घर को उनके खिलाफ खड़ा कर देगा।

यह भी पढ़ें–  रीति तिवारी पर बुरी तरह भड़के सलमान खान, कहा ‘अब तक की सबसे घटिया हरकत’

विज्ञापन

मनोरंजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।