Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Bigg Boss 20 Launch: ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर भड़के सलमान खान, पैपराजी को लगाई कड़क डांट

GGaganpreet Kaur
Bigg Boss 20 Launch: 'बिग बॉस 20' के सेट पर भड़के सलमान खान, पैपराजी को लगाई कड़क डांट

‘बिग बॉस 20’ के सेट पर भड़के सलमान खान

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Bigg Boss 20 Launch: टेलीविजन के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। शो के आगाज को लेकर प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। लेकिन इस बीच शो के ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग के सेट से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। शो के होस्ट और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे सेट पर मौजूद पैपराजी पर बुरी तरह भड़कते और उन्हें लताड़ते नजर आ रहे हैं।

प्रीमियर एपिसोड के लिए सलमान खान ने जब काउ-बॉय (Cowboy) लुक में स्टेज पर धमाकेदार एंट्री की, तो उनका टशन देखकर वहां मौजूद लोग गद्गद हो गए। कई प्रशंसकों को उनका यह अंदाज देखकर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के शुरुआती दिनों के स्टाइल की याद आ गई।

विज्ञापन

“बाबा? यह मेरा काम नहीं है!”— पोज मांगने पर सलमान ने ऐसे लगाई क्लास

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Five (@bollywoodfive)

पूरा मामला प्रीमियर शूट के दौरान का है। स्टेज पर पोज देने के दौरान जब फोटोग्राफर्स ने कैमरे के करीब आकर बार-बार फोटो खिंचाने का दबाव बनाया और उन्हें ‘बाबा’ कहकर पुकारा, तो सलमान खान अपना आपा खो बैठे। सलमान ने तुरंत कैमरापर्सन को स्टेज से तय दूरी बनाए रखने की हिदायत दी।

वीडियो में सलमान खान तल्ख तेवरों में कहते सुने जा सकते हैं, “बाबा? ये मेरा काम नहीं है। मुझे कैमरा के आगे आने की कोई जरूरत नहीं है।” इसके बावजूद जब कुछ पैपराजी लगातार उनसे और तस्वीरें खिंचाने की गुजारिश करने लगे, तो भाईजान ने नाराजगी जताते हुए कहा, “फोटोज…फोटोज…फोटोज।” सलमान का यह सख्त रवैया देखकर वहां सन्नाटा पसर गया। सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं।

6 सितंबर से शुरू होगा ‘बिग बॉस 20’ का नया सीजन

आपको बता दें कि ‘बिग बॉस 20’ 6 सितंबर 2026 से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स ने अब तक दो कन्फर्म्ड कंटेस्टेंट्स की धुंधली झलकियां भी जारी कर दी हैं, जिन्हें देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि वे टीवी एक्ट्रेस कनिका मान और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी हो सकती हैं।

टाइमिंग की बात करें तो ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर रात 9 बजे ‘जियो हॉटस्टार’ पर स्ट्रीम किया जाएगा, जबकि रात 10:30 बजे से इसे कलर्स टीवी पर देखा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें–  बिग बॉस 20 में होगी मुक्केबाज मैरी कॉम की एंट्री! जानिए ओलंपिक मेडलिस्ट की कुल संपत्ति और अनसुनी कहानी

विज्ञापन

टेलीविजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।