Breaking News
Narnaul: सीजेपी के दिल्ली प्रदर्शन से पहले हरियाणा में पुलिस अलर्ट, सीमावर्ती जिलों में सख्ती के निर्देशNangal Chaudhary News: दुष्यंत चौटाला 11 को करेंगे नांगल चौधरी हलके के गांवों का दौरा, जेजेपी कार्यकर्ताओं ने कसी कमरNangal Chaudhary Update: विधायक मंजू चौधरी ने अनाज मंडी में किसानों की सुनी समस्याएं, समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं होने पर जताई नाराजगीNavratri Rangoli Designs: माता रानी के स्वागत के लिए बनाएं ये आसान और खूबसूरत रंगोली, देखें ट्रेंडी फोटोजAteli Mandi News: अटेली अनाज मंडी में 12 को किसानों के लिए लगेगा नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविरNarnaul: सीजेपी के दिल्ली प्रदर्शन से पहले हरियाणा में पुलिस अलर्ट, सीमावर्ती जिलों में सख्ती के निर्देशNangal Chaudhary News: दुष्यंत चौटाला 11 को करेंगे नांगल चौधरी हलके के गांवों का दौरा, जेजेपी कार्यकर्ताओं ने कसी कमरNangal Chaudhary Update: विधायक मंजू चौधरी ने अनाज मंडी में किसानों की सुनी समस्याएं, समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं होने पर जताई नाराजगीNavratri Rangoli Designs: माता रानी के स्वागत के लिए बनाएं ये आसान और खूबसूरत रंगोली, देखें ट्रेंडी फोटोजAteli Mandi News: अटेली अनाज मंडी में 12 को किसानों के लिए लगेगा नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर

Bigg Boss 20: काजी तौकीर के समर्थन में उतरे बड़े सितारे, अमाल मलिक बोले- ‘स्टार ब्वॉय’ बन चुका है ये कंटेस्टेंट

GGaganpreet Kaur
Bigg Boss 20: काजी तौकीर के समर्थन में उतरे बड़े सितारे, अमाल मलिक बोले- 'स्टार ब्वॉय' बन चुका है ये कंटेस्टेंट

काजी तौकीर के समर्थन में उतरे बड़े सितारे

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Bigg Boss 20: सलमान खान के होस्टिंग वाले धमाकेदार रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ ने इन दिनों छोटे पर्दे पर धमाल मचा रखा है। शो के हर एक एपिसोड में नए ड्रामे और बदलते रिश्तों के बीच कुछ चेहरे ऐसे हैं जो दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। इस सीजन में सबसे ज्यादा चर्चा बटोरने वाले कंटेस्टेंट काजी तौकीर का जलवा घर के बाहर सिर चढ़कर बोल रहा है। जहां एक तरफ घर के भीतर मौजूद बाकी सदस्य काजी के खिलाफ लामबंद नजर आते हैं, वहीं दूसरी तरफ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के नामी-गिरामी सितारे खुलकर काजी के समर्थन में मैदान में उतर आए हैं।

अमाल मलिक बोले- “अब सिर्फ काजी और सलमान खान के दम पर चल रहा है शो”

विज्ञापन

मशहूर संगीतकार और गायक अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर काजी तौकीर की एक रील पर कमेंट करते हुए उनके गेम की जमकर तारीफ की। अमाल ने लिखा, “ये इंसान सचमुच ‘स्टार ब्वॉय’ बन चुका है और घर के अंदर मौजूद बाकी लोग, खासकर लड़के, पूरी तरह से डर चुके हैं। उन्हें अच्छी तरह अहसास हो गया है कि इस वक्त सिर्फ काजी और सलमान खान के दम पर यह सीजन चल रहा है। तुम जीतो या हारो, भाई तुम पहले ही दिल जीत चुके हो।” अमाल के इस बयान के बाद उनके फैंस के बीच भी काजी को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है।

एरिका फर्नांडिस और एमीवे बंटाय ने भी की तारीफ

लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस ने भी काजी का समर्थन करते हुए खुलासा किया कि वे इस बार का सीजन सिर्फ और सिर्फ काजी तौकीर की वजह से देख रही हैं। एरिका ने अपने अंदाज में लिखा, “यह पहला सीजन है जिसे मैं देख रही हूँ, और वो भी केवल काजी तौकीर के खातिर। मैं हूं रॉकस्टार बेबी…”

इसके अलावा, जाने-माने रैपर और हिप-हॉप आर्टिस्ट एमीवे बंटाय ने भी काजी को ‘हीरा’ बताते हुए उनकी जमकर सराहना की। अर्जुन बिजलानी ने भी वीडियो साझा करते हुए काजी का हौसला बढ़ाया और लिखा कि जब वह बाहर आएंगे तो जनता का बेशुमार प्यार देखकर हैरान रह जाएंगे।

इंडस्ट्री के दिग्गजों का मिल रहा साथ

काजी तौकीर की मजबूत फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमाल और एरिका के अलावा मुनव्वर फारूकी, टीना दत्ता, रजत दलाल, गौरव खन्ना, शिल्पा शिंदे, गौहर खान और हिना खान जैसे दिग्गज टीवी और सोशल मीडिया सेलिब्रिटीज ने भी अलग-अलग मंचों से काजी के गेम की तारीफ की है। शो के अंदर भले ही उन्हें तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा हो, लेकिन बाहर मिल रहे इस भारी समर्थन ने साफ कर दिया है कि काजी दर्शकों के दिलों में अपनी गहरी जगह बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें– लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियों पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, सरेआम लगा दी क्लास

विज्ञापन

मनोरंजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।