Breaking News
Archana Gupta Panipat Ramlila: रावण महापंडित था फिर भी अहंकार में डूबा, पानीपत दशहरा मेले में बोलीं भाजपा प्रदेशाध्यक्षYamunanagar Illegal Mining: यमुनानगर में अवैध माइनिंग रोकने गई टीम पर हमला, फॉर्च्यूनर सवार बदमाश जबरन ट्रक छुड़ाकर भागेDussehra Festival Sweets : दशहरे पर छाई जलेबी की मिठास, बाजारों में उमड़ी भीड़, गरमा-गरम जलेबी रही लोगों की पहली पसंदAteli Mandi News: अटेली में 22 अक्तूबर को कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ विरोध प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का फूंका जाएगा पुतलाDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी विवाद पर आया नया मोड़, भाई मीका सिंह ने कहा- आरोप साबित हुए तो छोड़ दूंगा गानाArchana Gupta Panipat Ramlila: रावण महापंडित था फिर भी अहंकार में डूबा, पानीपत दशहरा मेले में बोलीं भाजपा प्रदेशाध्यक्षYamunanagar Illegal Mining: यमुनानगर में अवैध माइनिंग रोकने गई टीम पर हमला, फॉर्च्यूनर सवार बदमाश जबरन ट्रक छुड़ाकर भागेDussehra Festival Sweets : दशहरे पर छाई जलेबी की मिठास, बाजारों में उमड़ी भीड़, गरमा-गरम जलेबी रही लोगों की पहली पसंदAteli Mandi News: अटेली में 22 अक्तूबर को कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ विरोध प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का फूंका जाएगा पुतलाDaler Mehndi Controversy: दलेर मेहंदी विवाद पर आया नया मोड़, भाई मीका सिंह ने कहा- आरोप साबित हुए तो छोड़ दूंगा गाना

Bikram Singh Majithia ने सरकार और पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- धमकियों से डरने वाला नहीं, पीड़ितों को दिलाएंगे इंसाफ

Bikram Singh Majithia ने सरकार और पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- धमकियों से डरने वाला नहीं, पीड़ितों को दिलाएंगे इंसाफ

Bikram Singh Majithia ने सरकार और पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- धमकियों से डरने वाला नहीं, पीड़ितों को दिलाएंगे इंसाफ

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Bikram Singh Majithia :  अमृतसर में एक प्रेस वार्ता के दौरान शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने राज्य सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का भरोसा जताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में बहन-बेटियों की सुरक्षा और न्याय की उम्मीद करना बेमानी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच में पीड़ितों के साथ खड़े होना शामिल ही नहीं है।

गैंगस्टरों की धमकियों पर बेबाक रुख

मजीठिया ने खुलासा किया कि जो परिवार पहले से गैंगस्टरों के खौफ में जी रहे थे, अब उनके समर्थन में आने के कारण उन्हें भी धमकी भरे कॉल आने शुरू हो गए हैं। गैंगस्टरों और उनके सरपरस्तों को साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए अकाली नेता ने कहा कि वे इन गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं। पीड़ितों को जब तक इंसाफ नहीं मिल जाता, तब तक यह कानूनी और सामाजिक लड़ाई जारी रहेगी।

विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत पर उठे सवाल

मामले की एफआईआर संख्या 77 और 122 का जिक्र करते हुए मजीठिया ने कहा कि इनमें रेप, ब्लैकमेलिंग और जेलों से मिल रही धमकियों के बेहद गंभीर आरोप दर्ज हैं। इसके बावजूद, जब पीड़ितों के बयान अदालत में धारा 164 के तहत दर्ज हो चुके थे, तो आरोपी मजह दो महीने में जमानत पर बाहर कैसे आ गए? बिना सरकारी शह और पुलिस की ढिलाई के इतना बड़ा राहत मिलना नामुमकिन है।

हाईकोर्ट याचिका और 5 करोड़ के नेक्सस का सच

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल रिट याचिका का हवाला देते हुए मजीठिया ने दावा किया कि इस पूरे प्रकरण में मुख्यमंत्री भगवंत मान, डॉ. गुरप्रीत कौर और अमरदीप ग्रेवाल का सीधा नाम सामने आया है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि गुरचरण उर्फ गुरी चाहल को 5 करोड़ रुपये देकर अमेरिका भगाने के पीछे एक बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है, जिसके पूरे नेक्सस का वे बहुत जल्द पर्दाफाश करेंगे।

नोटिस का करेंगे कानूनी स्वागत

सरकारी नोटिस के सवाल पर अकाली दल के नेता ने रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक नोटिस नहीं मिला है, लेकिन अगर ऐसा कोई नोटिस आता भी है, तो वे उसका स्वागत करेंगे और कानूनी तरीके से जवाब देंगे। शिरोमणि अकाली दल उन सभी परिवारों के साथ चट्टान की तरह खड़ा है, जिन्होंने अदालत में हलफनामा देकर सच बयां किया है।

CM Bhagwant Mann की पत्नी Gurpreet Kaur ने Majithia-Khaira को Legal Notice भेजा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।