Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

भाजपा ने किसानों से धान के एमएसपी का वादा नहीं निभाया : दीपेंद्र हुड्डा

VVinita Kohli
भाजपा ने किसानों से धान के एमएसपी का वादा नहीं निभाया : दीपेंद्र हुड्डा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हिसार: कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को कहा कि 2024 के हरियाणा चुनावों से पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 3,100 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीदने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद इसे भूल गई। हिसार से करीब 70 किलोमीटर दूर नारनौंद में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद अनाज मंडी में एक कार्यक्रम में हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार के तहत किसानों को ज्वार-बाजरा और कपास की सही कीमत भी नहीं मिल पाई।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2024 के हरियाणा चुनावों में, भाजपा ने सत्ता में लौटने पर किसानों को धान के लिए 3,100 रुपये प्रति क्विंटल का एमएसपी देने का वादा किया था, लेकिन इसे पूरा नहीं किया। हुड्डा ने कहा, “और यह तब है, जब मुख्यमंत्री 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की बात करते हैं। 

भाजपा वोट हासिल करने के बाद किसानों, युवाओं, गरीबों, महिलाओं और बुजुर्गों को भूल गई।” उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी महिलाओं को 2,100 रुपये की मासिक सहायता देने का भी वादा किया था, लेकिन बाद में उसने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत कई शर्तों की घोषणा की। उन्होंने आरोप लगाया, ”भाजपा सरकार बुजुर्गों को भी भूल गई और कई वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों की पेंशन काट दी।”

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।