Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

भाजपा ने लोकतंत्र को ‘अगवा’ किया, पंजाब उसका ‘विजय रथ’ रोकेगा : केजरीवाल

VVinita Kohli
भाजपा ने लोकतंत्र को ‘अगवा’ किया, पंजाब उसका ‘विजय रथ’ रोकेगा : केजरीवाल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोकतंत्र को “अगवा” करने का आरोप लगाया। उन्होंने हाल में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत की पृष्ठभूमि में कहा कि पंजाब पार्टी के ‘विजय रथ’ को रोक देगा। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकतंत्र को “अगवा कर उसकी हत्या कर दी है।” उन्होंने पार्टी पर चुनाव में हेरफेर का आरोप लगाते हुए कहा, “भाजपा ने पश्चिम बंगाल में वही किया जो उसने नयी दिल्ली में मेरे विधानसभा क्षेत्र में वोट काटकर किया।” केजरीवाल ने कहा, “आज लोकतंत्र खतरे में है। 2014 में नरेन्द्र मोदी के पक्ष में लहर थी और वे (भाजपा) लगातार चुनाव जीतते रहे। फरवरी 2015 में दिल्ली में उन्हें सिर्फ तीन सीट मिलीं। अगर वे पंजाब में सत्ता में आए, तो राज्य को बर्बाद कर देंगे।”

उन्होंने कहा कि पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव “प्रधानमंत्री मोदी के लिए आखिरी चुनाव होंगे; पंजाब के बाद मोदी सरकार गिर जाएगी।” केजरीवाल ने दावा किया कि पंजाब में ‘आप’ सरकार के पक्ष में सत्ता समर्थक लहर है और हर गांव प्रशासन की ओर से किए गए कार्यों को मान्यता देता है। हाल में ‘आप’ छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले सात राज्यसभा सदस्यों का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने कहा कि ये सीट पंजाबियों की थीं। उन्होंने कहा, “भाजपा ने पंजाब से ये सीट छीन ली हैं और अब हम सभी को उन्हें रोकने के लिए काम करना होगा। पंजाब ने ऐतिहासिक रूप से विदेशी आक्रमण को रोका, लेकिन इस बार दुश्मन भीतर ही है; पंजाबियों को ही उन्हें रोकना होगा।”

केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कपूरथला हाउस में जुटे राज्य के विधायकों को संबोधित किया। इससे पहले मान ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उनसे राज्य के उन छह राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने का आग्रह किया जिन्होंने ‘आप’ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा नेताओं ने 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में मिली सफलता को दोहराने का भरोसा जताया है।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।