Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

भाजपा बेरोजगार युवाओं के साथ विश्वासघात कर रही है : कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा

VVinita Kohli
भाजपा बेरोजगार युवाओं के साथ विश्वासघात कर रही है : कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा कर रही है और वह हरियाणा सरकार की नौकरियां राज्य के बाहर के लोगों को दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया, “भाजपा सरकार एक साल में एक भी बड़ा भर्ती अभियान चलाने में सक्षम नहीं रही, और जो कुछ छोटे भर्ती अभियान चलाए गए, उनमें हरियाणा के भीतर के लोगों की तुलना में बाहर के लोगों की भर्ती अधिक हुई।” हुडा ने कहा कि प्रत्येक राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए भर्ती प्रक्रियाएं और नियम बनाए हैं कि राज्य की नौकरियां मुख्य रूप से स्थानीय युवाओं को ही मिलें। उन्होंने बताया, “जहां हिंदी के अलावा कोई अन्य राज्य भाषा है, वहां भाषा की परीक्षा अनिवार्य कर दिया गया है, जैसे महाराष्ट्र में मराठी, तमिलनाडु में तमिल और पंजाब में पंजाबी।” उन्होंने कहा, “हरियाणा में भाषा हिंदी है, इसलिए यहां भाषा पर आधारित अलग परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकती। लेकिन भाजपा सरकार राजस्थान से सीख सकती है। राजस्थान की भाषा भी हिंदी है, इसलिए स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए भर्ती परीक्षाओं में राजस्थान सामान्य ज्ञान पर 30 से 40 सवाल अनिवार्य रूप से पूछे जाने का प्रावधान किया गया है।”

हुड्डा ने कहा कि हरियाणा देश का एकमात्र राज्य है “जहां लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को राज्य के बाहर से लाया गया है।” हुड्डा ने हरियाणा भाजपा पर भी तंज कसा और कहा कि राज्य इकाई में आंतरिक संघर्ष है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की भी नहीं सुनी जा रही है और दावा किया कि अनिल विज इसका एक उदाहरण हैं। उन्होंने कहा, “दक्षिण हरियाणा, फरीदाबाद और गुड़गांव के भाजपा नेताओं के बीच आपसी झगड़ा सभी के सामने स्पष्ट है।” उन्होंने कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बारे में भी बात की। यह शिविर हरियाणा और उत्तराखंड के पार्टी जिला अध्यक्षों के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिला अध्यक्षों को पार्टी के इतिहास, नीतियों और विचारधारा के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस में जिला अध्यक्ष का पद प्रतिष्ठा और सम्मान का पद है। कई राष्ट्रीय और राज्य के नेता, जैसे कि सर छोटू राम, चौधरी रणबीर सिंह, चौधरी बंसीलाल, बनारसी दास गुप्ता और अन्य ने हरियाणा में इस पद को संभाला है।”

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।