Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

भाजपा नेताओं ने एक ही दिन अलग-अलग दो बार किया अटल पुस्तकालय का उद्घाटन

VVinita Kohli
भाजपा नेताओं ने एक ही दिन अलग-अलग दो बार किया अटल पुस्तकालय का उद्घाटन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक केंद्रीय मंत्री और हरियाणा सरकार के एक मंत्री ने रविवार को एक ही दिन अलग-अलग समय पर फरीदाबाद के सेक्टर-12 में निर्मित अटल पुस्तकालय का दो बार उद्घाटन कर दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के राजस्व मंत्री विपुल गोयल दोनों ने रविवार को एक-दूसरे द्वारा किए गए उद्घाटन की जानकारी होने से इनकार किया। करीब 3.85 करोड़ रुपये की लागत से टाउन पार्क में बने ‘अटल पुस्तकालय’ के उद्घाटन का आधिकारिक निमंत्रण जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी किया गया था। निमंत्रण के अनुसार, इस भवन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री गुर्जर द्वारा राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर, हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरवीर, राज्य के राजस्व मंत्री विपुल गोयल और महापौर प्रवीण जोशी की मौजूदगी में किया जाना था।

रविवार को सुरेंद्र नागर ने सेक्टर 16 में विपुल गोयल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ रेडियो संबोधन को सुना। दोपहर लगभग 12:30 बजे दोनों नेता, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर और महापौर जोशी के साथ सेक्टर 12 पहुंचे और अटल पुस्तकालय का उद्घाटन किया। हालांकि, अपराह्न 2:30 से तीन बजे के बीच, गुर्जर कुछ विधायकों के साथ उद्घाटन स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने उनके लिए फिर से फीता बांधा। गुर्जर ने फीता काटकर अटल पुस्तकालय का उद्घाटन किया।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।