Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

भाजपा सांसद ने दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने की मांग की

JJagmarg Desk
भाजपा सांसद ने दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने की मांग की
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने का आग्रह किया। खंडेलवाल का कहना है कि यह नाम शहर की सच्ची ऐतिहासिक जड़ों और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा केरल का नाम बदलकर केरलम करने की मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद दिल्ली के चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य ने शाह को लिखे एक पत्र में कहा कि महाभारत में इंद्रप्रस्थ को यमुना नदी के किनारे निर्मित एक भव्य शहर के रूप में वर्णित किया गया है, जो आधुनिक दिल्ली की भौगोलिक स्थिति से बिल्कुल मेल खाता है।

विज्ञापन

खंडेलवाल ने दावा किया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा पुराना किला में की गई खुदाई से भी इस बात की पुष्टि होती है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि ऐतिहासिक साहित्य, पुरातात्विक खोजों और लंबे समय से चली आ रही सभ्यतागत परंपराओं से यह स्थापित होता है कि वर्तमान दिल्ली प्राचीन इंद्रप्रस्थ शहर (महाभारत में वर्णित पांडवों द्वारा स्थापित भव्य राजधानी) से मेल खाती है।

उन्होंने बताया कि महाभारत में इंद्रप्रस्थ को यमुना नदी के किनारे निर्मित एक भव्य शहर के रूप में वर्णित किया गया है, जो आधुनिक दिल्ली की भौगोलिक स्थिति से बिल्कुल मेल खाता है। खंडेलवाल ने तर्क दिया कि दिल्ली नाम बहुत बाद के ऐतिहासिक काल में अस्तित्व में आया। उन्होंने दावा किया कि विद्वानों का मानना ​​है कि यह नाम मध्ययुगीन संदर्भों जैसे ढिल्लिका या देहली से विकसित हुआ है, जो प्रारंभिक मध्ययुगीन काल के शासक राजवंशों से संबंधित हैं।

सांसद ने कहा कि उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए मैं गृह मंत्रालय से विनम्रतापूर्वक आग्रह करता हूं कि वह इतिहासकारों, पुरातत्वविदों और अन्य संबंधित हितधारकों से परामर्श करने के बाद दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने की प्रक्रिया की जांच और कार्यान्वयन हेतु एक औपचारिक प्रक्रिया शुरू करे।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।