August 7, 2026

Bollywood News: मुंबई में ‘ओह माय डॉग’ की स्क्रीनिंग पर हंगामा, रवीना टंडन की ड्रेस पर कुत्ते ने मारा झपट्टा, वीडियो वायरल

0
Bollywood News: मुंबई में ‘ओह माय डॉग’ की स्क्रीनिंग पर हंगामा, रवीना टंडन की ड्रेस पर कुत्ते ने मारा झपट्टा, वीडियो वायरल

मुंबई में ‘ओह माय डॉग’ की स्क्रीनिंग पर हंगामा, रवीना टंडन की ड्रेस पर कुत्ते ने मारा झपट्टा, वीडियो वायरल

Bollywood News: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन गुरुवार रात मुंबई में आयोजित फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक अजीबोगरीब स्थिति का शिकार होने से बाल-बाल बचीं। रेड कार्पेट पर जब रवीना फिल्म का सपोर्ट करने पहुंची थीं, तो वहां मौजूद एक कुत्ता अचानक आक्रामक हो गया और उसने उनकी ड्रेस को अपने दांतों में जकड़ लिया। हालांकि, इतने बड़े इवेंट में अचानक हुई इस हलचल के बाद भी रवीना ने जिस संयम और समझदारी का परिचय दिया, उसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

पपराजी के सामने पोज देते समय घटी घटना

वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, रवीना टंडन स्क्रीनिंग के दौरान रेड कार्पेट पर एक पालतू कुत्ते के साथ काफी प्यार से मिलती दिख रही थीं। पपराजी के आग्रह पर वह कुत्ते को पुचकारते हुए उसके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए नीचे भी बैठीं। लेकिन जैसे ही रवीना अपनी सोलो तस्वीरों के लिए खड़ी हुईं, कुत्ते का ध्यान उनकी पीली ड्रेस की लटकती डोरी और आस्तीन पर चला गया। उसने अचानक भौंकते हुए ड्रेस को पकड़ लिया। गनीमत यह रही कि रवीना जरा भी हड़बड़ाई नहीं, जिससे वहां मौजूद हैंडलर्स को स्थिति संभालने का वक्त मिल गया।

‘कुत्ते ने हमला नहीं किया था’: रवीना टंडन ने दी सफाई

स्थिति सामान्य होते ही रवीना ने एक बार फिर मुस्कुराते हुए उस कुत्ते को सहलाया। बाद में पैपराजी से बात करते हुए उन्होंने इस पूरी घटना पर स्थिति साफ की। रवीना ने बताया कि कुत्ते का इरादा उन्हें नुकसान पहुंचाना बिल्कुल नहीं था; दरअसल रेड कार्पेट पर एक दूसरे कुत्ते की एंट्री देखकर वह काफी एक्साइटेड हो गया था और उसी वजह से रिएक्ट कर रहा था। रवीना लंबे समय से एनिमल राइट्स और रेस्क्यू के लिए काम करती रही हैं, ऐसे में उनका यह शांत व्यवहार प्रशंसकों का दिल जीत रहा है।

7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है ‘ओह माय डॉग’

अमित राय द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म ‘ओह माय डॉग’ आज यानी 7 अगस्त को दर्शकों के बीच पहुंच चुकी है। यह फिल्म एक बेहद निडर और समझदार कुत्ते की कहानी पर आधारित है, जो एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करने में अहम भूमिका निभाता है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, पवन मल्होत्रा, माही राय, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल और विजय मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed