Breaking News
Shardiya Navratri Day 5: मां स्कंदमाता को कौन सा रंग है सबसे प्रिय? जानें आज के दिन के नियमKota road accident: कोटा में पिकअप की टक्कर से 6 महीने की गर्भवती महिला की मौत, 3 साल की बेटी घायलMahendragarh News: हकेवि कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने दिखाई हरी झंडी, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर के लिए रवाना हुआ विद्यार्थियों का दलCM धामी ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, शिक्षा में तकनीक और नवाचार पर जोरHaryana Vermicompost Subsidy: हरियाणा में वर्मीकम्पोस्ट खरीद पर 80% सब्सिडी, जानिए कैसे मिलेगा योजना का लाभShardiya Navratri Day 5: मां स्कंदमाता को कौन सा रंग है सबसे प्रिय? जानें आज के दिन के नियमKota road accident: कोटा में पिकअप की टक्कर से 6 महीने की गर्भवती महिला की मौत, 3 साल की बेटी घायलMahendragarh News: हकेवि कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने दिखाई हरी झंडी, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर के लिए रवाना हुआ विद्यार्थियों का दलCM धामी ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, शिक्षा में तकनीक और नवाचार पर जोरHaryana Vermicompost Subsidy: हरियाणा में वर्मीकम्पोस्ट खरीद पर 80% सब्सिडी, जानिए कैसे मिलेगा योजना का लाभ

Bollywood working hours debate: दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर बोलीं इशिता दत्ता- ‘यह फैसला बिल्कुल गलत नहीं’

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Bollywood working hours debate: दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर बोलीं इशिता दत्ता- 'यह फैसला बिल्कुल गलत नहीं'

दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर बोलीं इशिता दत्ता- ‘यह फैसला बिल्कुल गलत नहीं’

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Bollywood working hours debate: साउथ के चर्चित निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की आगामी फिल्म ‘स्पिरिट’ से बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण के बाहर होने की खबर ने पूरी इंडस्ट्री में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। चर्चा है कि दीपिका ने फिल्म के लिए कई शर्तें रखी थीं, जिनमें से सबसे प्रमुख 8 घंटे की वर्किंग शिफ्ट की मांग थी। वांगा को यह शर्त मंजूर नहीं हुई और बात नहीं बन सकी। हालांकि, इस खबर के सामने आने के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में काम के घंटों को लेकर दो फाड़ देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच अब अभिनेत्री इशिता दत्ता दीपिका पादुकोण के समर्थन में उतर आई हैं और उन्होंने 8 घंटे की शिफ्ट की मांग को पूरी तरह जायज ठहराया है।

‘फ्री प्रेस जर्नल’ को दिए एक खास इंटरव्यू में इशिता दत्ता ने इस पूरे विवाद पर बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि काम के घंटे तय करना किसी भी कलाकार का व्यक्तिगत और पेशेवर अधिकार है। इशिता ने कहा कि यह भले ही प्रोडक्शन हाउस का अपना फैसला हो सकता है कि वे किसे कास्ट करें, लेकिन 8 घंटे काम करने की इच्छा जताने पर किसी कलाकार को कटघरे में खड़ा करना या बेवजह विवाद पैदा करना कहीं से भी सही नहीं है।

विज्ञापन

हर इंसान की परिस्थितियां अलग, समझनी होगी जिम्मेदारी

इशिता दत्ता ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आज भी इंडस्ट्री में ऐसे ढेरों कलाकार और क्रू मेंबर्स हैं जो दिन में 12 से 15 घंटे तक लगातार काम करने को तैयार रहते हैं। लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि अगर कोई एक्टर 8 घंटे की सीमित शिफ्ट मांग रहा है, तो वह गलत या अनप्रोफेशनल हो गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर व्यक्ति की जीवन स्थिति और निजी जरूरतें अलग होती हैं, जिन्हें समझे बिना किसी के भी फैसले पर उंगली उठाना गलत परंपरा है।

खुद दो बच्चों की मां इशिता इस बात को बखूबी समझती हैं कि मातृत्व और काम के बीच संतुलन बनाना कितना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि जब तक कोई खुद माता-पिता बनने के दौर से नहीं गुजरता, तब तक उसे पैरेंटहुड और बच्चों की जिम्मेदारी की गहराई का अंदाजा नहीं होता। इशिता ने स्वीकार किया कि अगर आज वह ऐसी स्थिति में होतीं जहाँ अपनी शर्तों पर काम चुन सकतीं, तो वह भी अपने परिवार और बच्चों के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की ही मांग करतीं।

यह भी पढ़ें–  Ranbir Kapoor की रामायण, यश के रावण लुक को लेकर आर्य बब्बर का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।