Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Breaking: मोहाली में कारोबारी के घर ईडी की कार्यवाही, रेड के दौरान नौवीं मंजिल फेंके कैश से भरे बैग, ड्राइवर कैश लेकर फरार

VVinita Kohli
Breaking: मोहाली में कारोबारी के घर ईडी की कार्यवाही, रेड के दौरान नौवीं मंजिल फेंके कैश से भरे बैग, ड्राइवर कैश लेकर फरार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मोहाली: मोहाली के खरड़ इलाके में स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में आज यानी गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब इनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की टीम ने एक IT कारोबारी के फ्लैट पर रेड की। कार्रवाई के दौरान नौवीं मंजिल से कैश से भरे दो बैग नीचे फेंके गए। इनमें से एक बैग नीचे गिरते ही फट गया और उसमें रखे 500-500 रुपये के नोट जमीन पर फैल गए। दूसरा बैग एक व्यक्ति मौके से लेकर फरार हो गया। ED ने मौके से एक बैग जब्त किया है, जिसमें करीब 21 लाख रुपये नकद मिले हैं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार ED की यह कार्रवाई वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी के फ्लैट नंबर 906 में की गई। यहां रहने वाले व्यक्ति की पहचान नितिन कुमार गोहिल के रूप में हुई है, जो IT सेक्टर से जुड़ा बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक ED टीम के पहुंचने की सूचना पहले ही फ्लैट तक पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि इसी वजह से फ्लैट में मौजूद लोगों ने कैश से भरे बैग नीचे फेंकने की कोशिश की। नोटों को पहले लाल रंग के बैग में रखा गया और फिर उसे सफेद बैग में डालकर नीचे फेंका गया। इसके बावजूद बैग गिरते ही फट गया और नोट जमीन पर बिखर गए।

विज्ञापन

एक बैग लेकर फरार हुआ ड्राइवर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोसाइटी के नीचे पहले से एक सफेद रंग की कार खड़ी थी। जैसे ही बैग नीचे गिराए गए, वहां मौजूद एक व्यक्ति तुरंत एक बैग उठाकर कार में बैठा और मौके से फरार हो गया। ED की टीम ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। दूसरा बैग मौके पर ही रह गया, जिसे जांच एजेंसी ने कब्जे में ले लिया। शुरुआती जांच में बैग से करीब 21 लाख रुपये कैश बरामद होने की बात सामने आई है। एजेंसी अब फरार व्यक्ति और उसके वाहन की पहचान में जुटी है।

सोसाइटी में हड़कंप

घटना के बाद वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। ED की कार्रवाई के चलते पुलिस ने सोसाइटी में लोगों की एंट्री सीमित कर दी। केंद्रीय एजेंसी के जवानों के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। खरड़ के DSP ईशांत सिंगला के निर्देश पर खरड़ सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। SHO अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। टावर की सीढ़ियों से लेकर ऊपरी मंजिलों तक सुरक्षा बल तैनात किए गए। 

सोसाइटी के निवासियों के मुताबिक नितिन कुमार गोहिल करीब चार महीने पहले ही इस फ्लैट में रहने आया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसके फ्लैट पर रोज बड़ी संख्या में कूरियर आते थे, जिन्हें अधिकतर उसका ड्राइवर रिसीव करता था। सूत्रों के अनुसार नितिन गोहिल के कुछ राजनीतिक संपर्क होने की भी चर्चा है, हालांकि अधिकारियों ने इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ED की टीम फिलहाल फ्लैट के दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

मोहाली-चंडीगढ़ में 12 जगहों पर कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ED की यह कार्रवाई कथित रियल एस्टेट और फाइनेंशियल धोखाधड़ी मामले से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि मोहाली और चंडीगढ़ में कुल 12 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। जांच के दायरे में सनटेक सिटी प्रोजेक्ट, ABS टाउनशिप, ऑल्टस बिल्डर्स और धीर कंस्ट्रक्शन्स जैसी कंपनियां भी शामिल हैं। इन पर GMADA से मिले CLU लाइसेंस के गलत इस्तेमाल और निवेशकों के साथ धोखाधड़ी के आरोप हैं। हालांकि ED की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रेस बयान जारी नहीं किया गया है। जांच एजेंसियां बरामद नकदी और संबंधित दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन

मोहाली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।