Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Breaking: सिलेंडर संकट को लेकर विपक्ष की सदन के बाहर प्रदर्शन: नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब के लगे नारे

VVinita Kohli
Breaking: सिलेंडर संकट को लेकर विपक्ष की सदन के बाहर प्रदर्शन: नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब के लगे नारे
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: लोकसभा में आज यानी गुरुवार को सिलेंडर संकट के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया। सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष के कई सांसद नारेबाजी करने लगे। स्थिति को शांत कराने के लिए स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों से सहयोग की अपील की, लेकिन हंगामा जारी रहने पर कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद बिरला की वापसी

लोकसभा में विपक्ष की ओर से स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को खारिज कर दिया गया था। इसके बाद गुरुवार को वे फिर से सदन की अध्यक्षता करने के लिए अपनी कुर्सी पर लौटे। सदन में वापसी के दौरान उन्होंने सांसदों से व्यवस्था बनाए रखने और चर्चा के जरिए मुद्दे उठाने की अपील की, लेकिन विपक्षी सांसद सिलेंडर संकट को लेकर लगातार विरोध दर्ज कराते रहे।

संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन

संसद परिसर में भी विपक्षी नेताओं ने प्रदर्शन किया। राहुल गांधी सहित कई सांसदों ने सिलेंडर संकट को लेकर नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान “नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब” जैसे नारे सुनाई दिए। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों से कह रहे हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन वे खुद परेशान नजर आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री विपक्ष के सवालों का जवाब देने से बच रहे हैं।

राज्यसभा में भी उठा मुद्दा

उधर राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस मामले पर सरकार से जवाब मांगा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल किए।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।