Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Breaking: सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए सीएम, बांग्ला में ली ईश्वर के नाम की शपथ, 20 राज्यों के मुख्यमंत्री रहे मौजूद

VVinita Kohli
Breaking: सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए सीएम, बांग्ला में ली ईश्वर के नाम की शपथ, 20 राज्यों के मुख्यमंत्री रहे मौजूद
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। राज्य में पहली बार भाजपा सरकार बनने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और NDA के कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर श्रद्धांजलि के साथ हुई।

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह से भाजपा समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही। मंच पर भाजपा और NDA शासित राज्यों के करीब 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई और कोलकाता पुलिस के साथ केंद्रीय बलों की भी तैनाती की गई। भाजपा नेताओं ने इसे बंगाल की राजनीति में ऐतिहासिक क्षण बताया।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने लिया बुजुर्ग कार्यकर्ता का आशीर्वाद

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान किया। 98 वर्षीय माखनलाल सरकार को शॉल ओढ़ाने के बाद प्रधानमंत्री ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मंच पर यह दृश्य काफी देर तक चर्चा में रहा। माखनलाल सरकार उन शुरुआती राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं में माने जाते हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद जनसंघ और भाजपा के संगठन को मजबूत करने में भूमिका निभाई।

माखनलाल सरकार का नाम 1952 के कश्मीर आंदोलन से भी जुड़ा रहा है। उस दौरान वे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन में शामिल हुए थे और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। भाजपा नेताओं ने मंच से उनके योगदान का जिक्र करते हुए उन्हें पार्टी की वैचारिक विरासत का महत्वपूर्ण चेहरा बताया।

पूर्व मेदिनीपुर से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

सुवेंदु अधिकारी का जन्म 1970 में पूर्व मेदिनीपुर जिले के कोंतली गांव में हुआ था। परिवार और करीबी लोगों के मुताबिक, उनका झुकाव बचपन से आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर रहा। वे नियमित रूप से रामकृष्ण मिशन जाते थे और धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेते थे। छात्र जीवन में उन्होंने कांथी के प्रभात कुमार कॉलेज से राजनीति की शुरुआत की और धीरे-धीरे पूर्व मेदिनीपुर में मजबूत जनाधार तैयार किया।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। सुवेंदु अधिकारी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हुआ। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि यह बदलाव राज्य की राजनीतिक दिशा को नया मोड़ देगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री के साथ कुछ अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, हालांकि आधिकारिक सूची अभी जारी नहीं हुई है।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।