Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Vipul Goel Yoga Day Jagadhri: जगाधरी में योग उत्सव, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बच्चों के रिदमिक योग पर लुटाई ₹51 हजार की सौगात

GGaganpreet Kaur
जगाधरी में योग उत्सव, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने बच्चों के रिदमिक योग पर लुटाई ₹51 हजार की सौगात
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

यमुनानगर (संजीव चौहान)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के देशव्यापी उत्सव के बीच जगाधरी स्थित चौधरी देवी लाल आयुर्वेदिक कॉलेज का प्रांगण शुक्रवार को योगमय नजर आया। यहाँ हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग के सांझे प्रयासों से एक विशेष प्रांतीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बार का यह आयोजन न केवल ‘स्वस्थ आयु’ के वैश्विक संकल्प को समर्पित था, बल्कि सूबे को युवाओं के लिहाज से ‘योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा’ बनाने की मुहिम से भी जुड़ा रहा। कार्यक्रम में राज्य के राजस्व, आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर समां बांध दिया।

दीप प्रज्ज्वलन और पौधारोपण से हुई शुरुआत, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सबसे पहले पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए त्रिवेणी (पौधारोपण) लगाई और दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र की औपचारिक शुरुआत की। उनके साथ नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने भी प्रकृति की सेवा का संकल्प लिया। इसके बाद मुकंद लाल पब्लिक स्कूल और खालसा योग अकादमी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने संगीत की धुनों पर जिस तरह से ‘रिदमिक योग’ और कठिन आसनों का प्रदर्शन किया, उसे देख पंडाल में मौजूद हर शख्स तालियां बजाने पर मजबूर हो गया। वहीं, युवा साधक सत्यम द्वारा प्रस्तुत ‘योग दीप’ की कलात्मक प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार, 2047 के विजन पर की बात

मंच से संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि शिक्षा और आधुनिक जीवन में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ योग के संस्कारों से जोड़ना बेहद जरूरी है, क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का वास होता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, “यह हमारे प्रधानमंत्री जी का ही दृढ़ संकल्प था जिसके कारण संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय योग को सिर-आंखों पर बिठाया और आज पूरी दुनिया भारत की इस विधा का लोहा मान रही है।” गोयल ने दावा किया कि शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत युवा पीढ़ी के दम पर भारत साल 2047 से पहले ही ‘विकसित भारत’ का मुकाम हासिल कर लेगा।

मंच संचालक की कलम को मिला सम्मान, कद्दावर अधिकारी रहे मौजूद

इस गरिमामयी कार्यक्रम का मंच संचालन जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (डीआईपीआरओ) डॉ. मनोज कुमार ने अपने चिरपरिचित अंदाज में किया। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. मनोज कुमार ने सूबे के मुखिया पर केंद्रित अपनी नई पुस्तक ‘हरियाणा का नायाब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’ कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को भेंट की, जिसे देखकर मंत्री ने उनके लेखन कार्य की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर प्रशासनिक और सामाजिक जगत की तमाम कद्दावर हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ, सहायक नगर आयुक्त (एएमसी) धीरज कुमार, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रजनीश, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रयंक शर्मा, संजय बक्शी, इंजीनियर ऋषि पाल, आयुष विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. सतपाल बहमनी और प्रख्यात योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे।

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।