Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Captain Amarinder Singh कांग्रेस में नहीं होंगे शामिल, बेटी जयइंदर कौर ने लगाया अफवाहों पर विराम

Captain Amarinder Singh कांग्रेस में नहीं होंगे शामिल

Captain Amarinder Singh कांग्रेस में नहीं होंगे शामिल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Captain Amarinder Singh : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री Captain Amarinder Singh की कांग्रेस में घर वापसी को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर आखिरकार पूर्णविराम लग गया है। उनकी बेटी और पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष जयइंदर कौर ने साफ लहजे में कहा है कि उनके पिता भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं और कांग्रेस में दोबारा शामिल होने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने इन सभी चर्चाओं को पूरी तरह से निराधार और मनगढ़ंत करार दिया।

लेख के बाद गरमाई थी सियासत

दरअसल, Captain Amarinder Singh ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त के लाल किले वाले भाषण के संदर्भ में एक लेख लिखा था। इस लेख में उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द ‘मेंटल नक्सल’ की व्याख्या पर सवाल उठाए थे।

विज्ञापन

इसके बाद राजनीतिक गलियारों में अचानक यह चर्चा तेज हो गई कि कैप्टन के सुर भाजपा से अलग हो रहे हैं और वे फिर से कांग्रेस का रुख कर सकते हैं। राहुल गांधी द्वारा हाल के दिनों में कैप्टन का जिक्र किए जाने से इन अफवाहों को और बल मिला था।

कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी पर साधा निशाना

इन खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जयइंदर कौर ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह दो-तीन महीने पहले भी उड़ाई गई एक सोची-समझी अफवाह थी, जिसे कांग्रेस अब दोबारा तूल देने की शरारत कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस समय भयंकर अंदरूनी कलह से जूझ रही है और जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे शिगूफे छोड़ रही है। जयइंदर कौर ने कहा, “ऐसी कोई बात नहीं है। कैप्टन साहब और मैं भाजपा में हैं और हम भाजपा के मंच से ही पंजाब की राजनीति करेंगे।”

दूसरी ओर, इस पूरे सियासी घटनाक्रम और अपने लिखे लेख को लेकर उठे बवंडर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद चुप्पी साध रखी है। हालांकि, पंजाब के राजनीतिक विश्लेषक कैप्टन के इस रुख और उनके लेख को भाजपा के भीतर उनकी अपनी राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराने की एक सोची-समझी रणनीति के रूप में देख रहे हैं।

Mansa Drowning Incident : मानसा में वाटर वर्क्स के टैंक में डूबने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।