Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Mansa Drowning Incident : मानसा में वाटर वर्क्स के टैंक में डूबने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत

Mansa Drowning Incident : मानसा में वाटर वर्क्स के टैंक में डूबने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत

मानसा में वाटर वर्क्स के टैंक में डूबने से मां और दो मासूम बच्चों की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Mansa Drowning Incident : पंजाब के मानसा जिले के गांव भम्मे खुर्द से एक दिल नहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां गांव के वाटर वर्क्स टैंक में डूबने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मां और उसके दो छोटे बच्चे शामिल हैं। इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही इलाके में फैली, पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसर गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया।

राजस्थान से आकर खेतों की रखवाली करता था परिवार

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार मूल रूप से पड़ोसी राज्य राजस्थान का रहने वाला था। बीते कुछ समय से यह परिवार भम्मे खुर्द गांव में एक किसान के खेतों की रखवाली का काम कर रहा था। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 30 वर्षीय संतरा देवी, उसकी 9 साल की बेटी सकीना और 7 साल के बेटे अजय के रूप में हुई है। एक साथ घर के तीन चिराग बुझ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह: डॉक्टर

सिविल अस्पताल मानसा के मेडिकल ऑफिसर डॉ. मंदीप दहिया ने बताया कि शाम के वक्त अस्पताल में तीन शव लाए गए थे, जिनमें एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिक दृष्टि में मामला डूबने का लग रहा है, लेकिन मौत के सटीक कारणों का खुलासा पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल तीनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

हादसा या साजिश? जांच में जुटी झुनीर पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए थाना झुनीर के प्रभारी (SHO) भूपिंदरजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की है। उन्होंने बताया कि सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कागजी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस बात की भी गंभीरता से पड़ताल कर रही है कि यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य वजह रही है।

Punjab-UAE Trade Ties : एग्रो-प्रोसेसिंग और ग्रीन एनर्जी में पंजाब बनेगा ग्लोबल हब, दुबई में अमन अरोड़ा ने पेश किया रोडमैप

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मानसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।