Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट: गुरुग्राम रीजन ने मारी बाजी, जानें आपके शहर का क्या रहा हाल

AAmandeep Singh
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट: गुरुग्राम रीजन ने मारी बाजी, जानें आपके शहर का क्या रहा हाल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम के साथ ही आज लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। इस बार के नतीजों ने न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों को दर्शाया है, बल्कि बोर्ड की बदली हुई रणनीति की भी झलक दी है। बोर्ड ने इस बार परंपरा से हटकर 10वीं के नतीजों के बाद 12वीं का रिजल्ट जारी किया है।

हरियाणा के लिहाज से देखें तो गुरुग्राम रीजन ने अपनी साख बचाए रखी है। 88.45% पास प्रतिशत के साथ गुरुग्राम देश के टॉप-10 रीजन में जगह बनाने में कामयाब रहा। वहीं, पंचकूला रीजन, जिसमें हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के आधे जिले आते हैं, 85.73% रिजल्ट के साथ 12वें स्थान पर रहा।

विज्ञापन

मेरिट लिस्ट पर ‘ब्रेक’, खुशियों पर कोई रोक नहीं

बीते कुछ सालों की तरह इस बार भी सीबीएसई ने आधिकारिक मेरिट लिस्ट जारी करने से परहेज किया है। बोर्ड का मानना है कि छात्रों के बीच ‘अंकों की अंधी दौड़’ और अनावश्यक तनाव को कम करने के लिए यह कदम जरूरी है। हालांकि, व्यक्तिगत स्तर पर छात्र अपनी सफलता का जश्न मना रहे हैं।

करनाल की काशवी ने कॉमर्स स्ट्रीम में 99% अंक लाकर यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। जैसे ही काशवी स्कूल पहुंचीं, शिक्षकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर और गले लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

लड़कियों का दबदबा बरकरार, फेल छात्रों के पास भी मौका

आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां अब भी लड़कों से काफी आगे चल रही हैं। इस साल लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 6.73% बेहतर रहा है। एक और सुखद पहलू यह रहा कि ट्रांसजेंडर छात्रों का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा।

जो छात्र किसी कारणवश एक विषय में 33% अंक हासिल नहीं कर पाए, उन्हें बोर्ड ने ‘कंपार्टमेंट’ परीक्षा के जरिए साल बचाने का एक और मौका देने की बात कही है। हालांकि, दो या अधिक विषयों में पिछड़ने वाले छात्रों को दोबारा उसी कक्षा में पढ़ाई करनी होगी। बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जारी करेगा।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।