Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

सीईसी ने बैठक के दौरान बंगाल के सरकारी अधिकारियों को धमकाया, यह दुस्साहस स्वीकार्य नहीं: ममता

JJagmarg Desk
सीईसी ने बैठक के दौरान बंगाल के सरकारी अधिकारियों को धमकाया, यह दुस्साहस स्वीकार्य नहीं: ममता
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर एक बैठक के दौरान राज्य के अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर आसीन अधिकारियों का दुस्साहस दिखाना स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ की बैठक के बाद यह टिप्पणी की है, जिसमें राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने अप्रैल में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन

कोलकाता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में धरनास्थल पर पत्रकारों से बात करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि सीईसी ने राज्य के नौकरशाही तंत्र के प्रति धमकी भरा लहजा अपनाया है। उन्होंने कहा कि सीईसी ने आज बैठक में हमारे अधिकारियों को धमकाया। मैं सीईसी से कहना चाहती हूं कि साहस होना अच्छी बात है, लेकिन दुस्साहस अच्छा नहीं।”

अधिकारियों के अनुसार, कुमार ने बैठक के दौरान कहा कि चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि जिम्मेदारियों का ठीक से निर्वहन नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीईसी ने राज्य में स्वापक सलाहकार समिति के न होने पर भी सवाल उठाया और अधिकारियों को चुनाव से पहले निगरानी तंत्र मजबूत बनाने के निर्देश दिए। आयोग पर हमला तेज करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया का इस्तेमाल लोगों को मताधिकार से वंचित करने के लिए किया जा रहा है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि हम बस यही कहना चाहते हैं; हर किसी को वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए। हम सभी के लिए मतदान का अधिकार सुनिश्चित करना चाहते हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि डराने-धमकाने और मतदाता सूची से नाम हटाने को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आपको लगता है कि आप लोगों पर हमला करके, उन्हें डराकर और मतदाता सूची से नाम हटाकर सत्ता हासिल कर सकते हैं, तो ऐसा नहीं होगा।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।