Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh Crime News: नशा मुक्त अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

VVinita Kohli
Chandigarh Crime News: नशा मुक्त अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: चंडीगढ़ शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंडीगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 28.38 ग्राम हेरोइन और क्रिस्टल मेथ (आइस) बरामद की है। यह कार्रवाई यूटी की एसएसपी कंवरदीप कौर और एसपी सिटी केएम प्रियंका के निर्देशन में मलोया थाना पुलिस की टीम द्वारा की गई।

पहले मामले में पुलिस ने सेक्टर-39 वेस्ट स्थित जिरी मंडी जंगल क्षेत्र के पास 34 वर्षीय अनुप को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 8.40 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और 9.80 ग्राम क्रिस्टल मेथ बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब उससे ड्रग सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने डड्‌डूमाजरा श्मशान घाट के पास 36 वर्षीय विजय कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 10.18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसका कुछ हिस्सा एक पाउच में छिपाकर रखा गया था। इस संबंध में विजय को 22 अप्रैल को हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।