Breaking News
Asian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्नAsian Para Games Haryana medals: भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 31 मेडलदिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की होगी समीक्षाNarnaul: सतनाली क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला, आरोपी पवन कुमार गिरफ्तारJind Drug Bust: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 किलो से ज्यादा चूरा पोस्त के साथ प्रगट और नरविंद्र गिरफ्तारMahendragarh News: 48वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के दूसरे दिन आईएए के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न

Chandigarh News: आप नेताओं का भाजपा पर हमला, बोले- नशा और शराब माफिया को संरक्षण दे रही भाजपा

Chandigarh News: आप नेताओं का भाजपा पर हमला, बोले- नशा और शराब माफिया को संरक्षण दे रही भाजपा

आप नेताओं का भाजपा पर हमला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohliकंटेंट क्रेडिट: जगमार्ग रिपोर्टर, मयंक मिश्रा

Chandigarh News: आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर सिख विरोधी मानसिकता रखने, अवैध शराब और नशा माफिया को संरक्षण देने तथा अपने चुने हुए प्रतिनिधियों को निशाना बनाने के लिए चंडीगढ़ पुलिस का कथित तौर पर दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। आप के नेता प्रतिपक्ष हरदीप सिंह बुटेरला, वरिष्ठ नेता योगेश ढींगरा और पार्षद जसबीर सिंह लाडी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। प्रेस वार्ता में आप नेताओं ने कहा कि पार्टी कथित झूठी एफआईआर और धमकियों से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरह चंडीगढ़ में भी नशे और अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और इस मुद्दे पर जनता के साथ मिलकर आवाज उठाई जाएगी।

 

विज्ञापन

आप नेताओं ने कहा कि देशभर में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में एक सिख आईपीएस अधिकारी को भाजपा नेता की ओर से कथित तौर पर ‘खालिस्तानी’ कहे जाने की घटना का उल्लेख किया। किसान आंदोलन के दौरान 750 से अधिक किसानों की मौत का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने इसके लिए भी भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। स्थानीय स्तर पर उन्होंने भाजपा चंडीगढ़ अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा पर सिख समुदाय के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। पार्षद जसबीर सिंह लाडी ने चंडीगढ़ में कथित अवैध शराब और नशा कारोबार का मुद्दा उठाया। उन्होंने वर्ष 2020 के एक समझौता पत्र का हवाला देते हुए दावा किया कि पंजाब में आप सरकार ने जिन शराब माफिया और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी, वे अब चंडीगढ़ में अपना आधार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

लाडी ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने वार्ड और शहर के लोगों को नशे तथा अवैध शराब से बचाने के लिए इसका विरोध किया तो भाजपा समर्थित लोगों ने उनके घर के बाहर हंगामा किया और गाली-गलौज की। उनका आरोप है कि आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय चंडीगढ़ पुलिस ने भाजपा के दबाव में उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में झूठी एफआईआर दर्ज कर दी। आप नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस थाने में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भाजपा से जुड़े लोगों ने सिख पहचान और दाढ़ी को लेकर कथित तौर पर अपमानजनक बातें कहीं और धमकियां दीं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आप नेताओं ने चंडीगढ़ प्रशासन और राज्यपाल से कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा चंडीगढ़ पुलिस की कथित पक्षपातपूर्ण भूमिका पर संज्ञान लेने की मांग की।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।