Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Chandigarh News: चंडीगढ़ में कैब-ऑटो चालक आज सड़कों पर उतरेंगे, मांगों को लेकर करेंगे पैदल मार्च

VVinita Kohli
Chandigarh News: चंडीगढ़ में कैब-ऑटो चालक आज सड़कों पर उतरेंगे, मांगों को लेकर करेंगे पैदल मार्च
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: ट्राइसिटी के कैब और ऑटो चालकों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शनिवार (मजदूर दिवस) को बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। “चंडीगढ़ ट्राइसिटी कैब ऑटो ड्राइवर्स यूनियन” के बैनर तले चालक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकालेंगे। यूनियन के अनुसार, प्रदर्शन सुबह 10 बजे सेक्टर-17 स्थित दशहरा ग्राउंड से शुरू होगा। इसके बाद मार्च डीसी ऑफिस, सेक्टर-17, स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) कार्यालय, सेक्टर-18 होते हुए गवर्नर हाउस तक जाएगा।

चालकों ने प्रशासन के सामने अपनी छह प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें 2025 की एग्रीगेटर पॉलिसी के नियमों को तुरंत लागू करना, जुलाई 2025 की अधिसूचना के अनुसार कैब और ऑटो के किराए तय करना, चंडीगढ़ में काम कर रही ऐप-आधारित कंपनियों (जैसे इनड्राइव, रैपिडो आदि) को लाइसेंस देने की मांग शामिल है। इसके अलावा ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड के गठन, जीपीएस पैनिक बटन को अनिवार्य रूप से चालू कराने और गैर-व्यावसायिक वाहनों पर सख्ती से रोक लगाने जैसी मांगें भी उठाई गई हैं।

यूनियन का आरोप है कि कई निजी वाहन बिना वैध परमिट के सड़कों पर व्यावसायिक रूप से चल रहे हैं, जिससे नियमों का उल्लंघन हो रहा है और वैध चालकों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। यूनियन के अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने कहा कि चालक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आगे आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।