Breaking News
Baba Ramdev Niece Engagement Narnaul: नारनौल में सजा बाबा रामदेव के परिवार का समारोह, भांजी मुदिता की सगाई में पहुंचे सीएम धामीBhiwani Bus Accident News: भिवानी में दर्दनाक हादसा, बस रोकने को कहा तो ड्राइवर ने बढ़ाई स्पीड, प्रेम नगर के पास पलटी बस, दो की मौतNumerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामदSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौतBaba Ramdev Niece Engagement Narnaul: नारनौल में सजा बाबा रामदेव के परिवार का समारोह, भांजी मुदिता की सगाई में पहुंचे सीएम धामीBhiwani Bus Accident News: भिवानी में दर्दनाक हादसा, बस रोकने को कहा तो ड्राइवर ने बढ़ाई स्पीड, प्रेम नगर के पास पलटी बस, दो की मौतNumerology Horoscope Today: 17 अक्टूबर जानिए मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिनKarnal News: करनाल में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, शालीमार कॉलोनी से 14 युवक गिरफ्तार, पौने दो लाख बरामदSirsa Bus Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस के पहिए के नीचे आने से केहरवाला गांव के ग्रामीण की मौत

Chanel Barefoot Heel: नंगे पैर चलने वाली अनोखी चप्पल लॉन्च, कीमत जानकर उड़ेंगे होश

AAmandeep Singh
शेयर करें
Chanel Barefoot Heels: नंगे पैर चलने वाली अनोखी चप्पल लॉन्च, कीमत जानकर उड़ेंगे होश

नंगे पैर चलने वाली अनोखी चप्पल लॉन्च, कीमत जानकर उड़ेंगे होश

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Chanel Barefoot Heel: फैशन की दुनिया में कब क्या नया और अजीब देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। इस बार फ्रांस के मशहूर लग्जरी लेबल ‘शनैल’ (Chanel) ने एक ऐसी चप्पल पेश की है, जिसने फैशन प्रेमियों से लेकर आम लोगों तक का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। फ्रांस के बियारित्ज शहर में आयोजित ‘Chanel Cruise 2027’ शो के दौरान जब मॉडल्स रैंप पर उतरीं, तो हर किसी की निगाहें उनके पैरों पर जाकर टिक गईं। दूर से देखने पर ऐसा लग रहा था मानो मॉडल्स बिल्कुल नंगे पैर चल रही हैं, लेकिन पास से देखने पर समझ आया कि उन्होंने पैर की एड़ी पर एक अनोखी एक्सेसरी पहन रखी है।

सोशल मीडिया पर अब इस अनोखे प्रयोग को ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ या ‘बेयरफुट हील’ कहा जा रहा है।

विज्ञापन

क्या है इस अजीबोगरीब डिजाइन का गणित?

अगर आप इसे आम जूतों या चप्पलों की तरह सोच रहे हैं, तो रुकिए। इस डिजाइन में न तो नीचे कोई सोल (तलवा) है जो जमीन को छुए, और न ही ऊपर कोई ऐसा स्ट्रैप है जो पैर की उंगलियों को सहारा दे सके। पूरी चप्पल के नाम पर सिर्फ एड़ी के पीछे चमड़े का एक छोटा सा टुकड़ा और टखने पर बांधने के लिए एक पतली सी डोरी है।

ब्रांड ने इसे गोल्डन, सिल्वर और क्लासिक ब्लैक जैसे प्रीमियम शेड्स में पेश किया है। अभिनेत्री मार्गरेट क्वॉली सहित कई मॉडल्स जब इसे पहनकर रैंप पर उतरीं, तो ऐसा लग रहा था मानो एड़ी पर कोई गहना या चमकता हुआ कवर पहना दिया गया हो।

कोको शनैल की पुरानी तस्वीर से आया आइडिया

फैशन जानकारों के मुताबिक, शनैल के नए क्रिएटिव डायरेक्टर मैथ्यू ब्लेजी को इस बेयरफुट डिजाइन का विचार ब्रांड की फाउंडर कोको शनैल की एक ऐतिहासिक फोटो से मिला। उस तस्वीर में कोको समुद्र किनारे रेत पर नंगे पांव टहलती नजर आ रही थीं। मैथ्यू ब्लेजी ने उसी आजादी और बेफिक्री के अहसास को एक आधुनिक फैशन एक्सेसरी के रूप में ढालने का प्रयास किया है।

हालांकि, कंपनी की ओर से यह साफ किया गया है कि यह केवल फैशन शो के लिए तैयार किया गया एक ‘कांसेप्ट पीस’ था और फिलहाल इसे आधिकारिक तौर पर स्टोर्स में बिक्री के लिए नहीं उतारा गया है।

90 हजार तक कीमत! इंटरनेट पर दो धड़ों में बंटे लोग

 

View this post on Instagram

 

A post shared by W Magazine (@wmag)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिर्फ एड़ी को ढकने वाली इस एक पट्टी की संभावित कीमत 25,000 रुपये से लेकर 90,000 रुपये के बीच हो सकती है। इतने भारी-भरकम दाम सुनते ही इंटरनेट पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और यूजर्स दो धड़ों में बंट गए।

फैशन के शौकीनों का एक वर्ग इसे बेहद बोल्ड, कलात्मक और लीक से हटकर की गई सोच बता रहा है। उनका तर्क है कि लग्जरी फैशन का मतलब ही कुछ नया और प्रयोगधर्मी होना है। वहीं, दूसरा वर्ग इसका जमकर मज़ाक उड़ा रहा है। यूजर्स का कहना है कि इतने पैसे खर्च करने के बाद भी इंसान को जमीन पर नंगे पैर ही चलना पड़ेगा। किसी ने इसे ‘मोच की पट्टी’ कहा तो किसी ने कमेंट किया कि इतने में तो जूतों की पूरी दुकान आ जाए, यहां सिर्फ एड़ी का कवर मिल रहा है।

यह भी पढ़ें–Italy Blue Crab: इटली के समुद्र में ‘ब्लू क्रैब’ का कहर, 1800 करोड़ के नुकसान के बाद उतारी गई 1.30 लाख ऑक्टोपस की आर्मी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।