Breaking News
Gurdaspur Snatching : गुरदासपुर में दिनदहाड़े महिला के कान से छीनी बालीBhiwani News: लोहारू में दर्दनाक रेल हादसा, वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 2 दोस्तों की मौतRajbir Ghuman High Court Case : हाईकोर्ट ने जनवरी 2027 तक स्थगित किया ओएसडी घुम्मन का केसJind News: लॉरेंस-अनमोल गैंग के गुर्गे को जींद कोर्ट से झटका, हवाला और क्रिप्टो फंडिंग मामले में जमानत खारिजSirsa News: सिरसा के मनदीप सिंह की खुली किस्मत, लॉटरी में जीते पूरे 50 लाख रुपयेGurdaspur Snatching : गुरदासपुर में दिनदहाड़े महिला के कान से छीनी बालीBhiwani News: लोहारू में दर्दनाक रेल हादसा, वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 2 दोस्तों की मौतRajbir Ghuman High Court Case : हाईकोर्ट ने जनवरी 2027 तक स्थगित किया ओएसडी घुम्मन का केसJind News: लॉरेंस-अनमोल गैंग के गुर्गे को जींद कोर्ट से झटका, हवाला और क्रिप्टो फंडिंग मामले में जमानत खारिजSirsa News: सिरसा के मनदीप सिंह की खुली किस्मत, लॉटरी में जीते पूरे 50 लाख रुपये

CM Bhagwant Mann France visit : High Court ने सीएम भगवंत माने के फ्रांस दौरे को दी मंजूरी

hharpreet singh
शेयर करें
CM Bhagwant Mann France visit : High Court ने सीएम भगवंत माने के फ्रांस दौरे को दी मंजूरी

High Court ने सीएम भगवंत माने के फ्रांस दौरे को दी मंजूरी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

CM Bhagwant Mann France visit | High Court : चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच लंबे समय से चल रही प्रशासनिक खींचतान के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री मान के फ्रांस दौरे को हरी झंडी दे दी है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के उस फैसले के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें बिना कोई ठोस कारण बताए उनके विदेश दौरे के आवेदन को ऑनलाइन पोर्टल पर ‘डिनाइड’ (अस्वीकृत) कर दिया गया था। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब मुख्यमंत्री के पेरिस जाने का रास्ता पूरी तरह से साफ हो गया है।

मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की तरफ से पैरवी करते हुए बताया गया कि मुख्यमंत्री को फ्रांस के पेरिस में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खाद्य व्यापार मेले ‘एसआईएएल पेरिस-2026’ में शामिल होना था। यह प्रदर्शनी 17 से 21 अक्टूबर तक आयोजित की जानी है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पंजाब के किसानों और उद्योगों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नए रास्ते तलाशना था, ताकि राज्य के कृषि और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उत्पादों को विदेशी खरीदारों तक आसानी से पहुंचाया जा सके।

विज्ञापन

सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद लटका था मामला

राज्य सरकार की याचिका में यह साफ किया गया था कि इस दौरे के लिए सभी जरूरी प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रियाएं समय पर पूरी कर ली गई थीं। यात्रा की मंजूरी के लिए सबसे पहले 3 और 8 सितंबर को पत्र भेजे गए थे, जिसके बाद 9 सितंबर को आधिकारिक रूप से ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन भी कर दिया गया था। सरकार का दावा था कि फ्रांस स्थित भारतीय मिशन से सलाह-मशविरा करने के बाद कैडर क्लीयरेंस और प्रशासनिक मंजूरी भी मिल चुकी थी।

इसके बावजूद जब विदेश मंत्रालय के पोर्टल पर स्टेटस देखा गया, तो आवेदन के आगे केवल ‘अस्वीकृत’ लिखा मिला। सरकार ने अपनी याचिका में इस बात पर कड़ी आपत्ति जताई थी कि बिना कोई वजह बताए और बिना पक्ष रखने का मौका दिए आवेदन को खारिज करना पूरी तरह से मनमाना रवैया है। इसी को आधार बनाते हुए पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट से न्याय की गुहार लगाई थी।

मार्कफेड के जरिए वैश्विक मंच पर पहुंचेगा पंजाब का उत्पाद

इस आधिकारिक यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव को भी 15 से 21 अक्टूबर के बीच फ्रांस जाना था। इस पूरी यात्रा का वित्तीय खर्च पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (मार्कफेड) द्वारा उठाया जाना था। खास बात यह है कि इस अंतरराष्ट्रीय मेले में मार्कफेड को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन काम करने वाले संस्थान ‘एपीडा’ के इंडिया पवेलियन के तहत एक विशेष स्टॉल भी आवंटित किया गया है।

अदालत के इस फैसले से अब यह तय हो गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान इस वैश्विक मंच पर पंजाब के कृषि उत्पादों और ब्रांड्स को प्रमोट करने के लिए पेरिस पहुंचेंगे। इस दौरे से राज्य में विदेशी निवेश आने और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Parvinder Jhota murder : Akal Takht Sahib के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने परविंदर के परिजनों से मुलाकात की

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।