Breaking News
Jind News: जींद में केले से भरे ट्रक में मिला नशा, पुलिस ने 23 किलो चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर दबोचेNarnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्याJind News: जींद में केले से भरे ट्रक में मिला नशा, पुलिस ने 23 किलो चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर दबोचेNarnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्या

Rewari : ‘नशामुक्त हरियाणा’ के संकल्प के साथ दौड़ेगा रेवाड़ी, सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

Rewari : ‘नशामुक्त हरियाणा’ के संकल्प के साथ दौड़ेगा रेवाड़ी, सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

प्रतीकात्मक फोटो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Rewari : रेवाड़ी शहर में 6 सितंबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय हाफ मैराथन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस भव्य मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

‘नशामुक्त हरियाणा, खेलयुक्त हरियाणा’ की थीम पर आधारित इस आयोजन में करीब 90 हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। मैराथन के दौरान हरियाणवी गायक नवीन पुनिया और सत्यन लांबा अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे, वहीं जागरूकता प्रदर्शनी और सैंड आर्ट के जरिए स्वस्थ जीवन का संदेश दिया जाएगा।

विज्ञापन

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करते हुए शहर में थ्री-लेयर सुरक्षा (ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी) और रूट डायवर्जन लागू किया गया है। 10 किलोमीटर मैराथन में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों के लिए शनिवार को राव तुलाराम पार्क में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किट और बीब्स वितरित किए जा रहे हैं।

मुख्य कार्यक्रम रविवार, 6 सितंबर को सुबह 5 बजे शुरू होगा और मैराथन सुबह 6 बजे राव तुलाराम स्टेडियम से रवाना होकर राव अभय सिंह चौक, पंडित भगवत दयाल चौक, पोसवाल चौक और राजेश पायलट चौक से होते हुए गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएमजी एलिगेंट सिटी तक जाएगी और वहां से यू-टर्न लेकर वापस लौटेगी।

यात्रियों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए 5 सितंबर शाम 5 बजे से 6 सितंबर दोपहर 12 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बंद रहेगा, जिसके लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्गों और दो पार्किंग स्थलों (नए बस स्टैंड के पास और बालाजी मार्केट के समीप) की व्यवस्था की है। रूट पर एंबुलेंस, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल और रिफ्रेशमेंट की भी पूरी व्यवस्था की गई है।

यह भी देखें –  पिहोवा में महिला से दिनदहाड़े ठगी, नोटों की गड्डी दिखाकर उतरवाईं सोने की बालियां

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।