Breaking News
लुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जलाPanipat News: पानीपत में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से BJP नेता फहीमुद्दीन सैफी की मौतदिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी से की अपील, दिवाली के बाद हो INDIA ब्लॉक की रैलीHealthy burger for kids: बच्चों की सेहत के लिए बेस्ट है ‘मोरिंगा बर्गर’, जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपीलुधियाना में नशे के खिलाफ 8 जगह CASO, 25 अधिकारी मैदान में; 50 लोग पकड़ेKaithal shop fire: कैथल में शॉर्ट सर्किट से बंद दुकान में रखी ई-रिक्शा और लाखों का सामान जलाPanipat News: पानीपत में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से BJP नेता फहीमुद्दीन सैफी की मौतदिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी से की अपील, दिवाली के बाद हो INDIA ब्लॉक की रैलीHealthy burger for kids: बच्चों की सेहत के लिए बेस्ट है ‘मोरिंगा बर्गर’, जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपी

Pehowa News: पिहोवा में महिला से दिनदहाड़े ठगी, नोटों की गड्डी दिखाकर उतरवाईं सोने की बालियां

Pehowa News: पिहोवा में महिला से दिनदहाड़े ठगी, नोटों की गड्डी दिखाकर उतरवाईं सोने की बालियां

पिहोवा में महिला से नोटों की गड्डी दिखाकर उतरवाईं सोने की बालियां

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Pehowa News: कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा शहर में अपराध के नए-नए तरीकों से लोगों को शिकार बनाने वाले गिरोह सक्रिय हैं। ताजा मामला मेन चौक का है, जहां दो शातिर युवकों ने एक महिला को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाकर और मदद का झांसा देकर उनकी सोने की बालियां उतरवा लीं और मौके से चंपत हो गए।

पीड़ित महिला की पहचान पिहोवा की रहने वाली राजदुलारी के रूप में हुई है। घटना के समय वह किसी काम से शहर के मुख्य चौराहे पर खड़ी थीं, तभी दो अज्ञात युवक उनके पास आकर खड़े हो गए और आपस में बातचीत का नाटक करने लगे।

विज्ञापन

किराए के बहाने दिखाया नोटों का बंडल, कुरुक्षेत्र रोड पर ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

पीड़िता राजदुलारी ने बताया कि चौक पर खड़े दोनों युवकों में से एक ने खुद को और अपने साथी को लाचार दिखाया। आरोपी ने कहा कि उसके साथी को पास के गांव जाना है लेकिन उसके पास किराए के लिए छुट्टा (खुले) पैसे नहीं हैं। उसने महिला को नोटों की एक बड़ी गड्डी दिखाई और दावा किया कि इतने छोटे काम के लिए वह बंडल से पैसे नहीं निकालना चाहता।

महिला युवकों की चिकनी-चुपड़ी बातों में आ गई और इंसानियत के नाते उनकी मदद करने के लिए तैयार हो गई। जब महिला ने किराए के पैसे देने चाहे, तो युवक उसे बातों-बातों में उलझाकर मेन चौक से कुरुक्षेत्र रोड स्थित पानी की टंकी के पास सुनसान जगह पर ले गए।

झांसे में लेकर उतरवाईं बालियां, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

पानी की टंकी के पास पहुंचकर आरोपियों ने महिला को रुपयों का लालच और झांसा देकर उनके सोने की बालियां उतरवा लीं। आरोपियों ने महिला को यह कहकर वापस मेन चौक पर भेज दिया कि वे कुछ ही मिनटों में वहां आ रहे हैं।

महिला काफी देर तक चौराहे पर खड़ी होकर दोनों का इंतजार करती रही। जब लंबा समय बीतने पर भी कोई वापस नहीं लौटा, तब महिला को अपने साथ हुई ठगी का कड़वा अहसास हुआ और वह सड़क पर ही बिलख-बिलख कर रोने लगी।

महिला के रोने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पीड़ित महिला से आरोपियों के हुलिए की जानकारी ली है और आसपास के परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें– हरियाणा के 15 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।