Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Haryana Kasht Nivaran Samiti: सीएम नायब सैनी का बड़ा एक्शन: कष्ट निवारण बैठक में 13 शिकायतों का मौके पर समाधान,

AAmandeep Singh
Haryana Kasht Nivaran Samiti: सीएम नायब सैनी का बड़ा एक्शन: कष्ट निवारण बैठक में 13 शिकायतों का मौके पर समाधान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जिला कष्ट निवारण समिति की अहम बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं को लटकाने वाले अधिकारियों को दोटूक चेतावनी दी।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के सामने कुल 16 पेचीदा और लंबे समय से लंबित मामले रखे गए थे। फरियादियों की बात को बेहद ध्यान से सुनने के बाद सीएम सैनी ने तत्परता दिखाते हुए 13 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया, जबकि 3 बेहद जटिल मामलों की विस्तृत जांच के लिए उन्हें अगली बैठक तक पेंडिंग रखने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

गलत रजिस्ट्री करने वालों पर गिरेगी गाज, सड़कों की मांगी रिपोर्ट

बैठक में जमीनों की हेराफेरी और गलत रजिस्ट्री से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला मुख्यमंत्री के सामने आया। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सीएम ने साफ कहा कि आम जनता को परेशान करने वाले और नियमों को ताक पर रखकर गलत रजिस्ट्री करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस पूरे खेल में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत दंडात्मक कार्रवाई की जाए और पीड़ित पक्ष को हर हाल में न्याय मिले। इसके अलावा, बुनियादी ढांचे को लेकर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए लोक निर्माण विभाग सहित तमाम संबंधित विभागों को सूबे की सड़कों की मौजूदा स्थिति पर एक संयुक्त रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपने का हुक्म सुनाया है।

“कांग्रेस ने सरकारी तंत्र को बर्बाद किया” — सीएम का सियासी पलटवार

प्रशासनिक बैठक के बाद पत्रकारों से मुखातिब हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर जमकर राजनीतिक तीर चलाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह जनता को बरगलाने और झूठ फैलाने का काम कर रही है।

उन्होंने अतीत का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि अपने कार्यकाल के दौरान कांग्रेस ने सरकारी तंत्र का जमकर दुरुपयोग किया था और यही वजह है कि आज देश की जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया है। सीएम ने आगे कहा कि हार की हताशा में कांग्रेस नेता अब राजनीतिक और भाषाई मर्यादा की तमाम सीमाएं लांघ रहे हैं।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।