Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

CM Nayab Saini Kurukshetra visit: खालिस्तानी धमकी के बीच कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम सैनी, सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

GGaganpreet Kaur
खालिस्तानी धमकी के बीच कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम सैनी, सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। हरियाणा की सैनी सरकार ने बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को एक बड़े धार्मिक समागम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचे और ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। माथे पर त्रिपुंड धारण किए मुख्यमंत्री का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। इस विशेष ट्रेन के जरिए प्रदेश के करीब 1100 बुजुर्ग निशुल्क गुजरात स्थित ज्योतिर्लिंग बाबा सोमनाथ के दर्शन करने जा रहे हैं। कुरुक्षेत्र से करीब 400 श्रद्धालु इस ट्रेन में सवार हुए हैं, जबकि करनाल और रास्ते के अन्य स्टेशनों से बाकी तीर्थयात्री इसमें जुड़ेंगे। धार्मिक नगरी से शुरू हुई यह यात्रा इस मायने में भी बेहद अहम है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से पूरा इलाका आतंकी धमकी के बाद हाई अलर्ट पर है।

‘हरियाणा बनेगा खालिस्तान’ ई-मेल के बाद बदला गया कार्यक्रम

विज्ञापन

दरअसल, इस कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक स्थाणु महादेव मंदिर जाकर माथा टेकने का कार्यक्रम तय था। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट और हालिया धमकी को देखते हुए इस कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। सीएम ने ब्रह्मसरोवर स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते 4 जून को गुरुग्राम प्रशासन को एक बेहद संवेदनशील ई-मेल मिला था, जिसकी शुरुआत ही ‘हरियाणा बनेगा खालिस्तान’ शब्दों से की गई थी। खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का सदस्य बताने वाले सिरफिरे ने स्थाणु महादेव मंदिर और पिहोवा के कार्तिकेय मंदिर सहित सूबे के कई बड़े धार्मिक व सरकारी प्रतिष्ठानों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

रेलवे ट्रैक पर विस्फोट का था दावा, एजेंसियों ने खंगाला कोना-कोना

इस धमकी भरे ई-मेल में केवल मंदिरों को ही निशाना बनाने की बात नहीं थी, बल्कि यह भी दावा किया गया था कि 5 और 6 जून को दिल्ली, अंबाला और चंडीगढ़ के बीच रेलवे ट्रैक पर आईईडी (IED) के जरिए बड़े धमाके किए जाएंगे। इस इनपुट के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF), स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग की सांसें फूल गई थीं। लगातार दो दिनों तक चले सघन चेकिंग अभियान के बाद हालांकि कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली, लेकिन प्रशासन ने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा घेरा अभेद्य कर दिया था।

5 दिन की वीआईपी यात्रा, इन जिलों के बुजुर्गों को मिला मौका

सुरक्षा की तमाम बंदिशों के बीच कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जब ढोल-नगाड़ों के बीच बुजुर्गों की ट्रेन आगे बढ़ी। सरकार की इस योजना के तहत कुरुक्षेत्र के अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, फतेहाबाद और सिरसा जैसे कई जिलों के बुजुर्गों को इस पहले जत्थे में शामिल होने का मौका मिला है।

यह पूरी यात्रा 5 दिनों की होगी, जिसमें बुजुर्गों को घर से ले जाने, ट्रेन में भोजन, गुजरात में ठहरने और रेलवे स्टेशन से लेकर सोमनाथ मंदिर के गर्भगृह तक दर्शन कराने की पूरी जिम्मेदारी और खर्च प्रदेश सरकार उठा रही है। रेलवे स्टेशन पर मौजूद बुजुर्गों के चेहरे पर इस उम्र में मुफ्त तीर्थ यात्रा मिलने की खुशी साफ देखी जा सकती थी।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।