Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

CM Nayab Saini meets Anil Vij: ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हाल जानने उनके घर पहुंचे सीएम नायब सैनी

AAmandeep Singh
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हाल जानने उनके घर पहुंचे सीएम नायब सैनी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

अंबाला। हरियाणा की सियासत में ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर अनिल विज और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच की केमिस्ट्री शनिवार को अंबाला में साफ नजर आई। मुख्यमंत्री सैनी दोपहर बाद सीधे विज के आवास पर पहुंचे। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला रुका, वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और विज परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। घर के भीतर प्रवेश करते ही अनिल विज ने मुस्कुराते हुए मुख्यमंत्री का स्वागत किया। हालांकि यह मुलाकात शिष्टाचार के नाते विज के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए थी, लेकिन इसके राजनीतिक मायने भी गहरे निकाले जा रहे हैं।

“विज साहब का अनुभव प्रदेश के लिए अमूल्य”: नायब सैनी

विज्ञापन

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने अनिल विज के जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि अनिल विज प्रदेश की राजनीति के वह स्तंभ हैं, जिनका प्रशासनिक अनुभव और जनता के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि विज जल्द से जल्द पूरी तरह फिट होकर अपनी उसी पुरानी ऊर्जा के साथ मंत्रालय और जनता के बीच लौटें। मुख्यमंत्री ने विज के परिजनों से भी बातचीत की और इलाज के संबंध में फीडबैक लिया।

शॉल और पुष्पगुच्छ से सम्मान, विकास पर भी हुई चर्चा

अंबाला छावनी के अपने चिर-परिचित अंदाज में अनिल विज ने भी मुख्यमंत्री की आवभगत में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। करीब आधे घंटे तक चली इस बैठक में केवल सेहत ही मुद्दा नहीं रही, बल्कि प्रदेश में चल रहे विकास प्रोजेक्ट्स और आगामी योजनाओं पर भी संक्षिप्त मंथन हुआ। पारिवारिक माहौल में हुई इस भेंट के दौरान विज के भाई राजिंद्र विज, कपिल विज और परिवार के अन्य सदस्य जैसे गौरव, शुभम और अतुल महेंद्रू भी मौजूद रहे।

दिग्गजों का जमावड़ा

इस मौके पर पूर्व मंत्री असीम गोयल और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बंतो कटारिया सहित कई स्थानीय नेता भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के इस दौरे ने न केवल विपक्ष के उन कयासों पर विराम लगा दिया जो पार्टी के भीतर मतभेदों की बातें करते थे, बल्कि कार्यकर्ताओं में भी यह संदेश दिया कि संगठन में वरिष्ठ नेताओं का सम्मान सर्वोपरि है। जाते-जाते मुख्यमंत्री ने विज परिवार को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही विज साहब को दोबारा एक्शन मोड में देखना चाहते हैं।

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।