Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

माकपा नीत एलडीएफ और भाजपा में साठगांठ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी

JJagmarg Desk
माकपा नीत एलडीएफ और भाजपा में साठगांठ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कोझिकोड: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केरल सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच साठगांठ है और यही वजह है कि देश के अन्य विपक्षी नेताओं के इतर केंद्रीय एजेंसियों ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

उन्होंने कहा कि केरल विधानसभा चुनावों में केवल दो ही पक्ष चुनाव लड़ रहे हैं। पहला कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) है और दूसरी ओर एलडीएफ-भाजपा की साझेदारी है।

विज्ञापन

केरल के कोझिकोड में आयोजित एक चुनावी सभा को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केरल में एलडीएफ की नीतियों को भाजपा की नीतियों से अलग नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावा किया कि एलडीएफ और भाजपा दोनों का ही मानना है कि वे केरल की जनता के प्रति जवाबदेह नहीं हैं।

कांग्रेस नेता ने सवाल किया कि केंद्रीय एजेंसियों ने विजयन के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की, जबकि पूरे देश में भाजपा से लोहा लेने वाले विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जाता है और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जाते हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलें क्यों आगे नहीं बढ़ रहे हैं? यह भाजपा और एलडीएफ की साठगांठ का सबसे बड़ा सबूत है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि रोज़गार या प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में केरल को पहले स्थान पर लाने के बजाय, वामपंथी सरकार ने इसे मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में पहले स्थाल पर ला दिया है।

विज्ञापन

केरल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।