Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Wayanad News: केरल के मंत्री ने वायनाड भूस्खलन को ‘मानव निर्मित’ आपदा करार दिया

Wayanad News: केरल के मंत्री ने वायनाड भूस्खलन को ‘मानव निर्मित’ आपदा करार दिया

वायनाड भूस्खलन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Wayanad News: केरल के एक मंत्री ने वायनाड में हुए भूस्खलन को ‘मानव निर्मित’ आपदा करार दिया है, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए और सात अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह भूस्खलन कल्लाडी में मीनाक्षी पुल के पास पूर्वाह्न 11 बजे हुआ, जहां कोझिकोड और वायनाड जिलों को जोड़ने वाली सुरंग सड़क परियोजना का काम चल रहा था। यह दुर्घटना स्थल मेप्पाडी पंचायत के अंतर्गत आता है, जिसने 2024 में भी भीषण भूस्खलन की त्रासदी देखी थी। घटना से जुड़े एक वीडियो में मीनाक्षी पुल के पास जमा मिट्टी का बड़ा ढेर बारिश के कारण अचानक नीचे खिसकता हुआ दिखाई दिया।

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने यहां पत्रकारों से कहा कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री पी. के. बशीर और जिलाधिकारी ने ठेकेदारों को इस क्षेत्र में बड़ी मात्रा में जमा मिट्टी के मलबे को हटाने के निर्देश काफी पहले ही दे दिए थे। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) के कार्यालय में अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, “हालांकि, ठेकेदारों ने इन निर्देशों का पालन नहीं किया।” उन्होंने कहा, “यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। बचाव प्रयास जारी हैं।” मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि मौसम संबंधी उचित चेतावनी जारी नहीं होना भूस्खलन का कारण नहीं था, बल्कि अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार समय पर मिट्टी नहीं हटाए जाने की वजह से यह घटना हुई।

विज्ञापन

कृषि मंत्री टी सिद्दीकी ने पत्रकारों से कहा, “यह प्राकृतिक भूस्खलन नहीं है। यह एक मानव निर्मित भूस्खलन है, जो खुदाई के बाद निकाली गई मिट्टी को अवैज्ञानिक तरीके से इकट्ठा करने के कारण हुई है।” मंत्री ने कहा कि इस संबंध में पहले भी चिंताएं जताई गई थीं। उन्होंने बताया कि स्थिति का आकलन करने, जमा की गई मिट्टी को हटाने और जरूरत पड़ने पर काम रोकने के निर्देश जारी किए गए थे। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को जिले में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जहां दिन के समय मानंतवाडी और वायथिरी क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश हुई।

 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

वायनाड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।