Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Comedian Rajiv Thakur Father Demise: कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने वीडियो शेयर कर दी भावुक खबर

comedian Rajiv Thakur Father Demise: कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने वीडियो शेयर कर दी भावुक खबर

कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने वीडियो शेयर कर दी भावुक खबर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Comedian Rajiv Thakur Father Demise: ‘द कपिल शर्मा शो’ फेम और जाने-माने कॉमेडियन राजीव ठाकुर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता श्रवण कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस दुखद घटना की जानकारी राजीव के करीबी दोस्त और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने प्रशंसकों के साथ साझा की है। कृष्णा ने बताया कि इस अप्रत्याशित क्षति के कारण उनके आगामी लाइव शो को फिलहाल टालना पड़ा है।

लाइव इवेंट किया गया स्थगित

विज्ञापन

कृष्णा अभिषेक ने इंदौर पहुंचते ही एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने बेहद दुखी मन से राजीव ठाकुर के पिता के निधन की जानकारी दी। कृष्णा ने बताया कि जैसे ही वे शो के लिए उड़ान भरने वाले थे, तभी राजीव के पिता के गुजर जाने की खबर मिली। इस घटना से पूरी आर्टिस्ट फ्रैटर्निटी में शोक की लहर है। कृष्णा ने उन दर्शकों से सहयोग की अपील की है जिन्होंने शो के टिकट खरीदे थे और आश्वासन दिया कि जल्द ही नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dream Deviser (@deviserdream)

इंडस्ट्री में बनाई खास पहचान

राजीव ठाकुर अपने सोशल मीडिया पर अक्सर माता-पिता के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते थे। बीते साल ही उन्होंने अपने माता-पिता की शादी की 70वीं सालगिरह बेहद धूमधाम से मनाई थी। करियर की बात करें तो राजीव ने पंजाबी रियलिटी शो ‘हसदे हसांदे रवो’ से अपने सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘कॉमेडी सर्कस’ और कपिल शर्मा के शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। टीवी के साथ-साथ वे कई बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जादू चला चुके हैं।

यह भी पढ़ें– ‘प्लेग्राउंड 5’ के मंच पर भिड़ीं तेजस्वी प्रकाश और फरहाना भट्ट, जुबानी जंग का वीडियो वायरल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जीवन शैली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।