Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की

JJagmarg Desk
कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पटना: वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को लेकर बृहस्पतिवार को को नरेन्द्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इससे देश आत्मनिर्भर बनने के बजाय अमेरिका पर निर्भर हो जाएगा।

हरियाणा से सांसद हुड्डा ने पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की। उन्होंने भाजपा सरकार पर “मजबूत सरकार” के बजाय “मजबूर सरकार” की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया। हुड्डा ने कहा कि इस व्यापार समझौते के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या हम ‘आत्मनिर्भर भारत’ के बजाय ‘अमेरिका निर्भर भारत’ की ओर बढ़ रहे हैं। यह सरकार मजबूत नहीं, बल्कि मजबूर नजर आ रही है।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि इस समझौते से “देश के किसानों के हितों को दांव पर लगाया गया है, ऊर्जा सुरक्षा खतरे में पड़ी है और भारत की डेटा गोपनीयता और डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए जोखिम उत्पन्न हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप प्रशासन के आगे झुकते हुए मोदी सरकार ने अमेरिका से कपास का आयात शुरू कर दिया है।

हुड्डा ने कहा कि देश के कपास किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। वे बांग्लादेश को अपना उत्पाद निर्यात नहीं कर पा रहे हैं और कीमतें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से प्रति क्विंटल एक हजार रुपये तक कम हो गई हैं। हुड्डा ने यह भी दावा किया कि अमेरिका से आयातित फलों और मेवों पर शुल्क में छूट दिए जाने से जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों के लाखों किसान प्रभावित होंगे।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।