Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

राज्यसभा की बैठक के स्थगन पर कांग्रेस ने मांगी स्पष्टता, सरकार ने कहा-बाद में देंगे जवाब

VVinita Kohli
राज्यसभा की बैठक के स्थगन पर कांग्रेस ने मांगी स्पष्टता, सरकार ने कहा-बाद में देंगे जवाब
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: कांग्रेस के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में सरकार से यह स्पष्ट करने की मांग की कि सदन को अगली किसी निश्चित तारीख तक या अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जाएगा। संसद के वर्तमान बजट सत्र के समापन को लेकर मीडिया में लगाई जा रहीं अटकलों को रमेश ने लोकतंत्र के सुचारू संचालन के लिए नुकसानदायक करार दिया। उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखवाए गए। इसके बाद सदन की बैठक के समापन का मुद्दा उठाते हुए रमेश ने सदन के नेता जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री से इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने को कहा।

उन्होंने कहा, “आज क्या सदन की बैठक को अगली किसी निश्चित तारीख तक स्थगित किया जाएगा या अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए किया जाएगा? यह अनिश्चितता और मीडिया में चल रही अटकलें हमारे लोकतंत्र के सुचारु संचालन के लिए ठीक नहीं हैं।” रमेश ने कहा, “कृपया स्पष्ट करें कि मंशा क्या है—आज स्थगन, कल फिर बैठक या किसी बाद की तारीख को बुलाना, या अनिश्चतकाल के लिए स्थगित करना? राज्यसभा के भविष्य को लेकर इतना रहस्य क्यों है? लोकसभा को छोड़िए, कम से कम राज्यसभा में तो स्पष्टता होनी चाहिए।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नड्डा ने कहा, “सरकार आपको इस पर जवाब देगी।”

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।