Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और हरियाणा प्रगति पथ पर: सीएम नायब सैनी

VVinita Kohli
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और हरियाणा प्रगति पथ पर: सीएम नायब सैनी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अमृतसर में सैनी समाज ट्रस्ट द्वारा आयोजित मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ट्रस्ट द्वारा तैयार की गई वेबसाइट का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से समाज की गतिविधियों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज उन्हें समाज के परिवारजनों से मिलने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी आज उनके पास है, वह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सौंपी गई है। इस सम्मान के लिए उन्होंने सभी से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में कार्य करने और 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस हरियाणा में गहन श्रद्धा के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा भी निरंतर प्रगति कर रहा है। प्रदेश में सरकारी व मेडिकल कॉलेजों में किडनी रोगियों को निशुल्क डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। जिन परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये तक है, उन्हें 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार द्वारा किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। पंचायती भूमि पर 20 वर्षों से काबिज व्यक्तियों को मालिकाना हक देने का कार्य किया गया है। व्यापारियों को राहत देने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं, जिनमें टैक्स पर ब्याज माफी योजना भी शामिल है।

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, सैनी समाज सेवा ट्रस्ट के प्रधान तरसेम लाल सैनी, जनरल सेक्रेटरी जितेंद्र सिंह सैनी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संतोख सिंह सैनी, फाइनेंस सेक्रेटरी विनोद कुमार सैनी, उपप्रधान नंद किशोर सैनी, पूर्व विधायक बिशन सैनी, बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप सैनी, हेमानी अरोड़ा सहित विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

लाडो लक्ष्मी की चौथी किस्त लाभार्थियों तक पहुंची

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना सहित अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं और राशि सीधे उनके खातों में स्थानांतरित की जा रही है। चौथी किस्त के अंतर्गत लगभग 634 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थियों को भेजी गई है। 

नायब सिंह सैनी ने बताया प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई है किसानों के हित में ट्यूबवेल की 5 एचपी और 10 एचपी मोटरों को सोलर ऊर्जा से संचालित करने की योजना लागू की गई है, ताकि बिजली बिल में कमी आए। इस योजना में 45 प्रतिशत अनुदान हरियाणा सरकार और 45 प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा दिया जा रहा है, जबकि 10 प्रतिशत राशि किसान को स्वयं वहन करनी होती है। 15 एचपी तक की सोलर स्कीम भी संचालित की जा रही है।

10 आईएमटी स्थापित करने की योजना

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में औद्योगिक क्षेत्र को सुदृढ़ किया जा रहा है। प्रदेश में 10 आईएमटी स्थापित करने की योजना है, जिनमें से 6 पर कार्य प्रगति पर है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जा रहा है। हरियाणा के खिलाड़ियों ने देश में सर्वाधिक पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सैनी समाज एवं प्रबुद्धजनों से आह्वान किया कि पंजाब को मजबूत और अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा और 2027 में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेना होगा।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।