Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Facebook Love Crime: फेसबुक वाली मोहब्बत का खौफनाक अंत: इंस्पेक्टर की शादी रुकवाने पंजाब से हरियाणा पहुंची प्रेमिका

AAmandeep Singh
फेसबुक वाली मोहब्बत का खौफनाक अंत: इंस्पेक्टर की शादी रुकवाने पंजाब से हरियाणा पहुंची प्रेमिका
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

भिवानी। फेसबुक पर अनजान लोगों से दोस्ती करना कभी-कभी किस कदर भारी पड़ सकता है, इसका ताजा उदाहरण भिवानी के तोशाम में देखने को मिला है। पंजाब के मोहाली की रहने वाली एक युवती ने सीआरपीएफ में कार्यरत एक इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी शादी रुकवाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। युवती का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने उसे शादी का सपना दिखाया, शारीरिक संबंध बनाए और जब शादी की बात आई तो वह मुकर गया। बुधवार को इंस्पेक्टर की दूसरी जगह शादी होने वाली थी, जिसे रुकवाने के लिए पीड़िता तोशाम थाने के चक्कर काट रही है।

2022 में फेसबुक से शुरू हुई थी कहानी

विज्ञापन

पीड़िता ने डीसी को भेजी अपनी शिकायत में बताया कि साल 2022 में उसकी पहचान फेसबुक के जरिए भिवानी निवासी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत फोन पर होने लगी। आरोप है कि दिसंबर 2022 में इंस्पेक्टर ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया और बार-बार होटलों में बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने बताया कि इंस्पेक्टर ने उसे इस कदर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था कि उसके कहने पर उसने पिछले साल फरवरी में अपने पति से तलाक तक ले लिया।

अश्लील वीडियो और ‘मरने’ की धमकी

युवती का आरोप है कि शारीरिक शोषण के दौरान इंस्पेक्टर ने उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बना लिए थे। जब भी वह मिलने से मना करती थी, तो आरोपी फोटो वायरल करने की धमकी देता था या ‘मर जाऊंगा’ कहकर उसे भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करता था। अब जब इंस्पेक्टर किसी और लड़की से शादी करने जा रहा है, तो युवती इंसाफ की गुहार लेकर तोशाम थाने पहुंची है।

पुलिस पर राजनीतिक दबाव का आरोप

इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि तोशाम पुलिस उसकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है। उसने दावा किया कि पुलिस अधिकारियों ने उसे यहाँ तक कह दिया कि मामले में किसी बड़े नेता का फोन आया है, इसलिए वे उसे इंस्पेक्टर के घर नहीं जाने दे सकते। हालांकि, हार मानकर बैठने के बजाय युवती ने अब जिला उपायुक्त (DC) को ईमेल के जरिए लिखित शिकायत भेजकर गुहार लगाई है।

पुलिस का पक्ष: मामला हमारे क्षेत्र का नहीं

उधर, तोशाम के थाना प्रभारी महाबीर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि मामला पंजाब के जीरकपुर थाने के अधिकार क्षेत्र का है, जहाँ युवती ने पहले भी शिकायत दी हुई है। पुलिस के अनुसार, क्योंकि घटनाक्रम और शुरुआती शिकायत पंजाब की है, इसलिए कानूनी कार्रवाई वहीं की पुलिस करेगी। फिलहाल, तोशाम में पुलिस इस मामले में हाथ डालने से बचती नजर आ रही है, जबकि युवती इंस्पेक्टर की बारात रुकवाने पर अड़ी हुई है।

विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।