Breaking News
Horoscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावाHoroscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावा

DCRUST Sonipat News: प्रोफेसर की करतूतों के खिलाफ कैंपस में प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला

AAmandeep Singh
DCRUST Sonipat News: प्रोफेसर की करतूतों के खिलाफ कैंपस में प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला

प्रोफेसर की करतूतों के खिलाफ कैंपस में प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

DCRUST Sonipat News: सोनीपत स्थित दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (DCRUST) में माहौल गर्माया हुआ है। यूनिवर्सिटी के केमिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार के आरोप लगने के बाद छात्र-छात्राएं पिछले दो दिनों से लगातार कैंपस में धरना दे रहे हैं। अब इस आंदोलन में नया मोड़ आ गया है; छात्रों के इस ‘जेन-Z’ प्रदर्शन को अब उनके परिजनों का भी समर्थन मिल चुका है। अभिभावकों ने स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है कि यदि आरोपी प्रोफेसर पर कठोर कदम नहीं उठाया गया तो वे स्वयं बच्चों के साथ धरने पर बैठेंगे।

छात्राओं ने लगाए अनुचित व्यवहार के आरोप

विज्ञापन

यूनिवर्सिटी प्रशासन को सौंपी गई शिकायत में छात्राओं ने बेहद गंभीर आरोप जड़े हैं। एक पीड़िता का कहना है कि संबंधित प्रोफेसर ने उन्हें गलत नीयत से छुआ और उनकी पोशाक व माता-पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। यही नहीं, GATE की कोचिंग की आड़ में देर रात व्यक्तिगत मैसेज भेजने के भी आरोप हैं। वहीं, छात्रों ने भी अलग से शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि प्रोफेसर क्लास के दौरान अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हैं और कुछ विद्यार्थियों को जानबूझकर व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाते हैं।

150 से अधिक छात्रों के हस्ताक्षर, निलंबन की मांग पर अड़े

इस पूरे घटनाक्रम में छात्रों की लामबंदी साफ नजर आ रही है। शिकायती पत्र पर 150 से ज्यादा विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर कर यूनिवर्सिटी प्रशासन के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की है। शुक्रवार को दोबारा रजिस्ट्रार को सौंपे गए पत्र में छात्रों ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक असिस्टेंट प्रोफेसर को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाए। साथ ही, उन्हें आठवें सेमेस्टर तक किसी भी क्लास को पढ़ाने या परीक्षा की मार्किंग प्रक्रिया में शामिल होने से पूरी तरह से अलग रखा जाए।

लिखित आश्वासन की मांग, जांच कमेटी गठित

छात्रों का आरोप है कि प्रशासन के साथ बैठक होने के बावजूद उन्हें अब तक कोई लिखित आश्वासन या कार्रवाई की समय सीमा नहीं दी गई है। उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित आदेश जारी नहीं होते, तब तक कैंपस में धरना खत्म नहीं होगा। दूसरी ओर, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि रजिस्ट्रार डॉ. अमित कांबोज और वरिष्ठ फैकल्टी सदस्यों को शामिल कर एक विशेष जांच कमेटी बना दी गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि तथ्यों की पड़ताल के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– Sonipat News: ACB की रेड की भनक लगते ही एसआई ने छत से लगाई छलांग, दोनों पैर टूटे

विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।