Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Devoleena Bhattacharjee tweet NEET exam: NEET पेपर लीक पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी: पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री पर निकाला गुस्सा, कही ये बड़ी बात

GGaganpreet Kaur
NEET पेपर लीक पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी: पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री पर निकाला गुस्सा, कही ये बड़ी बात
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

छोटे पर्दे की मशहूर ‘गोपी बहू’ यानी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी रील लाइफ में भले ही सीधी-सादी नजर आती हों, लेकिन रीयल लाइफ में वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। देश के समसामयिक हालातों पर वह अक्सर मुखर रहती हैं। इस बार देवोलीना का गुस्सा नीट (NEET) पेपर लीक और उसके बाद उपजे देशव्यापी संकट पर फूटा है। नागपुर की एक होनहार छात्रा स्नेहा चतुर्वेदी द्वारा परीक्षा रद्द होने के सदमे में खुदकुशी किए जाने की घटना ने एक्ट्रेस को झकझोर कर रख दिया है। देवोलीना ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है।

“सर, आप हमें निराश कर रहे हैं”— पीएम मोदी से बोलीं देवोलीना

विज्ञापन

छात्रा स्नेहा चतुर्वेदी के सुसाइड नोट के सामने आने के बाद देश भर के युवाओं और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। इसी गुस्से को अपनी आवाज देते हुए देवोलीना ने एक ट्वीट किया, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। देवोलीना ने लिखा कि उन्होंने कई मोर्चों पर हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का खुलकर समर्थन किया है, लेकिन देश की शिक्षा व्यवस्था में जो कुछ भी चल रहा है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने पीएम को टैग करते हुए लिखा, “शिक्षा के साथ यह खिलवाड़, छात्रों के भविष्य की बर्बादी, लगातार होते पेपर लीक और फिर से परीक्षाएं कराना कोई जोक नहीं है सर। आप हमें निराश कर रहे हैं।”

“नेताओं के बच्चे विदेशों में, यहां छात्रों के जीवन से खिलवाड़”

अपने ट्वीट में देवोलीना ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भी आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने बेहद कड़े लहजे में पूछा कि शिक्षा मंत्री आखिर और कितनी मासूम जिंदगियां बर्बाद होने का इंतजार कर रहे हैं? एक्ट्रेस ने लिखा, “क्या आपको लगता है कि नीट और जेईई की दोबारा परीक्षा कराना कोई मजाक है? सच तो यह है कि खुद के बच्चे विदेशों में सुरक्षित पढ़ रहे हैं और यहां देश के मध्यमवर्गीय और गरीब बच्चों के भविष्य के साथ ‘कबड्डी’ खेली जा रही है।”

“मेहनत और मेरिट को समझने वाला होना चाहिए शिक्षा मंत्री”

यह कोई पहली बार नहीं है जब देवोलीना ने इस मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद की हो। इससे पहले 12 मई को जब परीक्षा को लेकर पहली बार विवाद बढ़ा था, तब भी उन्होंने सिस्टम की खामियों पर तीखे सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि इस देश में युवाओं की पढ़ाई-लिखाई और उनका करियर महज एक तमाशा बनकर रह गया है। देवोलीना के मुताबिक, देश का शिक्षा मंत्री कोई ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो खुद अकादमिक रूप से योग्य हो, जिसने खुद मेहनत से मुकाम हासिल किया हो और जो पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान छात्रों पर होने वाले मानसिक दबाव और मेरिट की कीमत को बखूबी समझता हो।

विज्ञापन

टेलीविजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।