Breaking News
Amritsar police illegal weapons opium seizure : अमृतसर में एम-16 राइफल और 15 किलो अफीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तारIndia vs West Indies T20: गावस्कर ने महत्वपूर्ण मौके पर मयंक को गेंद नहीं सौंपने के फैसले पर सवाल उठाएDeepak Babariya Death: वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया नहीं रहे, सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा ने जताया गहरा शोकKaithal News: विधायक सतपाल जांबा के तीखे तेवर, बिजली निगम के जेई और ठेकेदारों पर लगाए पैसे मांगने के आरोपGurdaspur Dinanagar Road Accident : दीनानगर के पास पेड़ से टकराई कार में लगी आग, चालक की मौतAmritsar police illegal weapons opium seizure : अमृतसर में एम-16 राइफल और 15 किलो अफीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तारIndia vs West Indies T20: गावस्कर ने महत्वपूर्ण मौके पर मयंक को गेंद नहीं सौंपने के फैसले पर सवाल उठाएDeepak Babariya Death: वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया नहीं रहे, सुरजेवाला और दीपेंद्र हुड्डा ने जताया गहरा शोकKaithal News: विधायक सतपाल जांबा के तीखे तेवर, बिजली निगम के जेई और ठेकेदारों पर लगाए पैसे मांगने के आरोपGurdaspur Dinanagar Road Accident : दीनानगर के पास पेड़ से टकराई कार में लगी आग, चालक की मौत

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में, हरियाणा में नेताओं पर पुलिस का पहरा

AAmandeep Singh
CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में, हरियाणा में नेताओं पर पुलिस का पहरा

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में, हरियाणा में नेताओं पर पुलिस का पहरा

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

CJP Protest: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के हल्ला बोल प्रदर्शन से ठीक पहले दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस सख्त एक्शन मोड में नजर आ रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने किसी भी अनहोनी या कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में चौतरफा नाकेबंदी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस की एक टीम ने सुबह-सुबह गुरुग्राम पहुंचकर चर्चित यूट्यूबर ध्रुव राठी (dhruv rathee detained) को हिरासत में ले लिया है। इस कार्रवाई के बाद से राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है।

तड़के पहुंचे 50 पुलिसकर्मी, गुरुग्राम आवास से ध्रुव राठी हिरासत में (dhruv rathee gurugram news)

विज्ञापन

कॉकरोच ऑफ इंडिया सोशल मीडिया हैंडल से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 8 बजे लगभग 50 पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में ध्रुव राठी के गुरुग्राम स्थित घर पहुंचे और उन्हें हिरासत में ले लिया।

मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले ध्रुव राठी अपनी जर्मन पत्नी जूली के साथ बर्लिन में रहते हैं और महज दो दिन पहले ही भारत आए थे। हाल ही में CJP के नेताओं ने उनके पार्टी में शामिल होने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया था। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई पर दिल्ली पुलिस पीआरओ टीम ने केवल इतना कहा है कि हिरासत के मामले में आधिकारिक बयान जल्द जारी किया जाएगा।

हरियाणा में नेताओं पर शिकंजा, विधायक शीशपाल कहरलाला हाउस अरेस्ट

प्रदर्शन को लेकर दिल्ली से सटे हरियाणा के जिलों में भी पुलिस की सख्ती देखने को मिल रही है। सिरसा के कालांवाली से कांग्रेस विधायक शीशपाल कहरलाला को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया गया है। (cjp protest delhi) इसके अलावा रोहतक में किसान नेत्री मोनिका नैन और गुरुग्राम में लेडी डॉक्टर सारिका के घर के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है, ताकि वे दिल्ली प्रदर्शन में शामिल न हो सकें।

सोनीपत में दिल्ली कूच कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

सोनीपत में भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दिल्ली की ओर बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते में ही रोक लिया। गाड़ियों और बसों से दिल्ली जा रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को बस से उतारकर पास के थानों में बैठा लिया गया है। सीमावर्ती इलाकों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है ताकि जंतर-मंतर पर किसी भी तरह का बड़ा जमावड़ा न हो सके।

यह भी पढ़ें– Faridabad News: छात्रा के घर लटका मिला 10वीं के छात्र का शव, परिजनों का हंगामा, पुलिस पर पथराव

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।