Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Dirba Suicide Case : आप नेत्री ने गुलजार सिंह सुसाइड केस में वायरल वीडियो को बताया AI, भड़के ग्रामीण

Dirba Suicide Case : आप नेत्री ने गुलजार सिंह सुसाइड केस में वायरल वीडियो को बताया AI, भड़के ग्रामीण

आप नेत्री ने गुलजार सिंह सुसाइड केस में वायरल वीडियो को बताया AI, भड़के ग्रामीण

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Dirba Suicide Case :  संगरूर जिले के दिड़बा विधानसभा क्षेत्र के गांव तूरबंजारा में गुलजार सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला अब गंभीर राजनीतिक और सामाजिक मोड़ लेता नजर आ रहा है। मंगलवार को जब दिड़बा मार्केट कमेटी की चेयरपर्सन और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेत्री जसवीर कौर पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचीं, तो वहां सांत्वना देने के बजाय माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।

ग्रामीणों के बीच बातचीत के दौरान जैसे ही चेयरपर्सन ने दावा किया कि मृतक गुलजार सिंह का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो असली नहीं बल्कि ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) के जरिए तैयार किया गया है, वहां मौजूद लोग बुरी तरह भड़क उठे।

विज्ञापन

कार के आगे लेटे ग्रामीण, सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

नेत्री के इस बयान को पीड़ित परिवार के दर्द का मजाक बताते हुए परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और पंजाब सरकार व चेयरपर्सन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।

बिगड़ते हालात और लोगों के भारी आक्रोश को देखते हुए जब जसवीर कौर ने अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से निकलने की कोशिश की, तो उग्र ग्रामीणों ने उनकी कार को चारों तरफ से घेर लिया। विरोध जताते हुए कई ग्रामीण और युवा उनकी गाड़ी के आगे ही सड़क पर लेट गए, जिससे पूरी सड़क जाम हो गई।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, कड़ी मशक्कत से निकाला बाहर

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पहले से ही सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने आक्रोशित प्रदर्शनकारियों को काफी समझा-बुझाकर शांत कराया और बीच-बचाव करते हुए काफी मशक्कत के बाद चेयरपर्सन की गाड़ी के लिए रास्ता बनवाया।

इसके बाद पुलिस सुरक्षा के बीच उनकी गाड़ी को गांव से सुरक्षित बाहर रवाना किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन और सरकार के नुमाइंदे न्याय दिलाने के बजाय मामले को झूठा साबित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Behbal Kalan Firing Case : Sukhbir Badal को SIT का समन्, 11 सितंबर को चंडीगढ़ में होना होगा पेश

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

संगरुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।