Breaking News
Haryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारेBhiwani News: लोहारू में बिजली कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, निजीकरण के विरोध में बोर्ड परिसर में दिया जोरदार धरनाFatehabad News: फतेहाबाद के गर्ल्स स्कूल में खूनी संघर्ष, 2 शिक्षकों की भिड़ंत के बाद 10 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीDDA Awas Nivesh Yojana: दिल्ली में 15 लाख में अपना घर! DDA की नरेला स्कीम में 25% छूट के साथ LIG फ्लैट्स की बंपर बुकिंग शुरूHaryana Electricity Strike: 40 हजार बिजली कर्मियों की हड़ताल से हरियाणा में ब्लैकआउट, ठप हुए उद्योग और मंडियों में धान खरीद पर ब्रेकRashifal Update: 24 अक्टूबर से इन 6 राशियों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव, चमकेंगे करियर के सितारेBhiwani News: लोहारू में बिजली कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, निजीकरण के विरोध में बोर्ड परिसर में दिया जोरदार धरनाFatehabad News: फतेहाबाद के गर्ल्स स्कूल में खूनी संघर्ष, 2 शिक्षकों की भिड़ंत के बाद 10 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीDDA Awas Nivesh Yojana: दिल्ली में 15 लाख में अपना घर! DDA की नरेला स्कीम में 25% छूट के साथ LIG फ्लैट्स की बंपर बुकिंग शुरू

Entertainment News: उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई ‘हनुमान अंश’, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया बड़ा ऐलान

Entertainment News: उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया बड़ा ऐलान

उत्तराखंड में टैक्स फ्री हुई ‘हनुमान अंश’, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया बड़ा ऐलान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Entertainment News: विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु और महान संत बाबा नीम करोली महाराज के दिव्य जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) इन दिनों सिनेमाघरों में सफलता के झंडे गाड़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी इस फिल्म को लेकर अब देवभूमि उत्तराखंड से एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म की सरहाना करते हुए इसे पूरे राज्य में टैक्स फ्री (Tax-Free) करने की घोषणा कर दी है।

टैक्स फ्री का ऐलान करने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम देहरादून के एक सिनेमा हॉल में विशेष तौर पर ‘हनुमान अंश’ का शो देखा। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी गीता धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक प्रदीप बत्रा समेत कई अन्य प्रशासनिक व राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

“कैंची धाम आज पूरी दुनिया में आस्था का केंद्र”: फिल्म देखकर भावुक हुए सीएम

सिनेमा हॉल से बाहर निकलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में बाबा नीम करोली महाराज के चरणों में नमन किया। सीएम ने कहा, “बाबा नीम करोली महाराज का जीवन भारत की महान संत परंपरा का एक देदीप्यमान अध्याय है। उनके विचार, उनकी करुणा और मानव सेवा का संदेश आज के दौर में और भी ज्यादा प्रासंगिक हो गया है। फिल्म के माध्यम से युवाओं को हमारी सनातन संस्कृति और आध्यात्मिकता को समझने का सुंदर अवसर मिलेगा।”

मुख्यमंत्री ने नैनीताल स्थित विश्वप्रसिद्ध ‘कैंची धाम’ का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यह पावन स्थल आज देश ही नहीं, बल्कि समूचे विश्व के श्रद्धालुओं के लिए अगाध श्रद्धा और आत्मिक शांति का केंद्र बन चुका है। राज्य सरकार का प्रयास है कि बाबा के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।

7 अगस्त को रिलीज हुई थी फिल्म, दर्शकों का मिल रहा अपार प्यार

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बाबा नीम करोली महाराज की आध्यात्मिक यात्रा, उनके द्वारा किए गए लोक कल्याणकारी कार्यों और उनके जीवन से जुड़े अलौकिक प्रसंगों को बेहद संजीदगी से पर्दे पर उतारती है। फिल्म में अभिनेता शोभिनव सतैया ने मुख्य भूमिका निभाई है, जिनकी अदाकारी की हर तरफ तारीफ हो रही है।

बीती 7 अगस्त को देशभर के थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का लगातार प्यार मिल रहा है। माना जा रहा है कि उत्तराखंड में टैक्स फ्री होने के बाद अब टिकटों के दाम घटेंगे, जिससे राज्य के दूर-दराज के इलाकों से भी लोग आसानी से सिनेमाघरों तक पहुंचकर बाबा के जीवन दर्शन का आनंद ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें– ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर भड़के सलमान खान, पैपराजी को लगाई कड़क डांट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मनोरंजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।