Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Faridabad News: फरीदाबाद में सनसनी: बच्चों संग आगरा नहर में कूदा पिता, 9 साल का बेटा 5 KM दूर जिंदा मिला

AAmandeep Singh
फरीदाबाद में सनसनी: बच्चों संग आगरा नहर में कूदा पिता, 9 साल का बेटा 5 KM दूर जिंदा मिला
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदाबाद। फरीदाबाद और पलवल की सीमा पर स्थित आगरा नहर एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। यहाँ डीग फतेहपुर बिल्लोच के पास एक युवक ने अपनी जिंदगी से हार मानकर अपने दो मासूम बच्चों के साथ नहर की उफनती लहरों में छलांग लगा दी। युवक की पहचान पलवल के असावटी गांव के निवासी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण युवक मानसिक रूप से बेहद परेशान था, जिसके चलते उसने रविवार को यह खौफनाक कदम उठा लिया।

मौत को मात देकर निकला 9 साल का मासूम

विज्ञापन

इस रूह कंपा देने वाली घटना के बीच एक चमत्कारिक खबर भी सामने आई है। छलांग लगाने के बाद युवक का 9 साल का बेटा बहाव के साथ करीब 5 किलोमीटर दूर तक बह गया, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। नहर में उसे जूझता देख स्थानीय लोगों और पुलिस की सतर्कता से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल बच्चे का उपचार जारी है और वह सदमे में है। वहीं, सूचना मिलते ही डायल 112 के कर्मचारी सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और तुरंत एसडीआरएफ (SDRF) व फायर ब्रिगेड को सर्च ऑपरेशन के लिए तैनात किया।

पुल पर खड़ी मिली बाइक, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को आगरा नहर के पुल पर युवक की पलवल नंबर की मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मिली है, जिससे इस घटना की पुष्टि हुई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि परिवार की ओर से अभी तक किसी स्पष्ट कारण का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन आसपास के लोगों और सूत्रों से मिली जानकारी आपसी झगड़े की ओर इशारा कर रही है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा है और गोताखोरों की टीमें दूसरे बच्चे और पिता की तलाश में नहर के चप्पे-चप्पे को खंगाल रही हैं।

फरीदाबाद में बढ़ती आत्मघाती घटनाएं

हैरानी की बात यह है कि इसी आगरा नहर में महज एक दिन पहले ही सेक्टर-17 पुल से एक डेंटल सर्जन ने भी कूदकर अपनी जान दे दी थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने प्रशासन और समाज के सामने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जान देने वाले सर्जन सचिन का भी अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। एक के बाद एक गृहक्लेश के चलते नहर में कूदने के इन मामलों ने जिले में सनसनी फैला दी है। पुलिस फिलहाल लापता पिता और बच्चे की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।