Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Faridabad Shop Fire: भारी नुकसान: बल्लभगढ़ के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, 70 लाख का सामान खाक

AAmandeep Singh
भारी नुकसान: बल्लभगढ़ के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, 70 लाख का सामान खाक
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके में बीती रात आग ने जमकर कहर बरपाया। अंबेडकर चौक स्थित ‘विनीत ट्रेडिंग कंपनी’ नामक शोरूम में उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब रात करीब 2 बजे दुकान के भीतर से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं।

देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया, वरना घनी आबादी वाले इस इलाके में आसपास की दुकानें भी आग की भेंट चढ़ सकती थीं।

विज्ञापन

60-70 लाख का माल खाक: मोबाइल से लेकर एसी तक सब जला

दुकान के मालिक हर्षित ने बताया कि वह रात को शोरूम बढ़ाकर घर गए थे, तभी पुलिस का फोन आया कि दुकान में आग लग गई है। जब तक वह मौके पर पहुंचे, शोरूम के पीछे वाले हिस्से से धुआं और आग का गुबार बाहर निकल रहा था।

दुकान के भीतर रखे मोबाइल फोन, एक्सेसरीज, कूलर, पंखे, एसी और महंगे स्पीकर पूरी तरह जल चुके थे। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस अग्निकांड में व्यापारी को करीब 60 से 70 लाख रुपये का भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। पीड़ित के मुताबिक सामान का इंश्योरेंस तो था, लेकिन दुकान का बीमा नहीं होने से नुकसान की भरपाई को लेकर चिंता बनी हुई है।

ब्रांडेड लाइट बोर्ड में शॉर्ट सर्किट बनी आग की वजह

हादसे की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शोरूम के भीतर लगे एक ब्रांडेड कंपनी के लाइट बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हुआ था। चिंगारी उठते ही आग ने पास रखे पैकिंग मटेरियल और इलेक्ट्रॉनिक सामान को पकड़ लिया।

दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन व्यापारी की साल भर की मेहनत धुएं में तब्दील हो गई। फिलहाल बैंक अधिकारी और बीमा कंपनी की टीमें नुकसान का सटीक आकलन करने के लिए मौके पर पहुंचेंगी।

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।