Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Faridabad Murder Case: दिल्ली के कारोबारी की फरीदाबाद में हत्या, ढाई लाख रुपये लेकर गया था

AAmandeep Singh
दिल्ली के कारोबारी की फरीदाबाद में हत्या, ढाई लाख रुपये लेकर गया था
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ इलाके में रेलवे लाइन के पास जंगल से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान दिल्ली के दरियागंज निवासी 31 वर्षीय स्क्रैप कारोबारी आबीर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह 7 मार्च को कारोबार के सिलसिले में करीब ढाई लाख रुपये नकद लेकर फरीदाबाद आया था, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।

घटना सेक्टर-61 के पास रेलवे लाइन के किनारे स्थित जंगल की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

विज्ञापन

रेलवे लाइन के पास जंगल में मिला शव

पुलिस के मुताबिक जब शव बरामद हुआ तो उसकी हालत बेहद खराब थी। मृतक के दोनों पैरों को लावारिस जानवरों ने नोच रखा था, जिससे पहचान करना भी मुश्किल हो गया था।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

दिल्ली दरियागंज का रहने वाला था मृतक

मामले में एसीपी मुकेश मल्होत्रा ने बताया कि मृतक की पहचान 31 वर्षीय आबीर के रूप में हुई है। वह शकील-उर-रहमान का बेटा था और दिल्ली गेट के पास गली मंदिर वाली, कुचा चलान इलाके में रहता था।

परिवार के अनुसार आबीर स्क्रैप टूल्स के कारोबार से जुड़ा हुआ था और 7 मार्च को कारोबार के सिलसिले में फरीदाबाद गया था।

आखिरी बार हर्ष नाम के युवक से हुई थी बातचीत

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आबीर की आखिरी बार बातचीत हर्ष नाम के युवक से हुई थी। हर्ष दिल्ली के करावल नगर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस ने हर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने अपना मोबाइल फोन राहुल नाम के युवक को दे दिया था, जो उस समय फरीदाबाद में किराए के मकान में रह रहा था।

पैसों के लेनदेन और हथियार की जांच

पुलिस ने मामले में राहुल को भी हिरासत में लिया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है। जांच टीम अब हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, घटनास्थल की परिस्थितियों और ढाई लाख रुपये के लेनदेन से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है ताकि हत्या के पीछे की वजह और घटनाक्रम साफ हो सके।

विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।