Breaking News
दलेर मेंहदी मामले में उत्तराखंड के सीएम धामी आए सामने: बोले- मीका और दलेर से मैं खुद करूंगा बातFaridabad Crime: फरीदाबाद में पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंगसीजेपी नेताओं ने मांगा और वक्त, सौरव दास-आशुतोष रांका आज क्राइम ब्रांच के सामने नहीं होंगे पेशAmbala liquor smuggling case: अंबाला कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी ई-वे बिल और शराब तस्करी केस में फंसे रोहतक के छात्र को जमानतVada pav vendor viral: रेलवे स्टेशन का यह वायरल वीडियो रुला देगा, वेंडर की मेहनत और यात्री की ईमानदारी ने जीता सबका दिलदलेर मेंहदी मामले में उत्तराखंड के सीएम धामी आए सामने: बोले- मीका और दलेर से मैं खुद करूंगा बातFaridabad Crime: फरीदाबाद में पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंगसीजेपी नेताओं ने मांगा और वक्त, सौरव दास-आशुतोष रांका आज क्राइम ब्रांच के सामने नहीं होंगे पेशAmbala liquor smuggling case: अंबाला कोर्ट का बड़ा फैसला, फर्जी ई-वे बिल और शराब तस्करी केस में फंसे रोहतक के छात्र को जमानतVada pav vendor viral: रेलवे स्टेशन का यह वायरल वीडियो रुला देगा, वेंडर की मेहनत और यात्री की ईमानदारी ने जीता सबका दिल

Faridabad Crime: फरीदाबाद में पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग

Faridabad Crime: फरीदाबाद में पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग

फरीदाबाद में पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Faridabad Crime: फरीदाबाद के सारण थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगला एनक्लेव पार्ट-2 में बेखौफ अपराधियों ने कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर सुरजीत बैंसला के मकान को निशाना बनाते हुए देर रात अज्ञात बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी।

घटना के वक्त पूरा परिवार घर के अंदर गहरी नींद में सो रहा था। गोलियों की आवाज से अचानक इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बदमाशों के इस दुस्साहस से स्थानीय निवासियों में भारी दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

बुलेट पर आए थे बिना मुंह ढके बदमाश

पीड़ित सुरजीत बैंसला ने बताया कि रात करीब 2 बजे जब सब सो रहे थे, तभी यह हमला हुआ। पड़ोसियों ने आकर जब उन्हें घटना की जानकारी दी, तब परिवार को हमले का पता चला। जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो उसमें दो संदिग्ध युवक बुलेट बाइक पर आते दिखाई दिए। हैरान करने वाली बात यह रही कि बदमाशों ने अपने चेहरे भी नहीं ढके हुए थे। बाइक से उतरते ही उन्होंने मकान को निशाना बनाकर तीन गोलियां दागीं। एक गोली खिड़की के शीशे को तोड़ते हुए अंदर चली गई, दूसरी दीवार में धंस गई और तीसरी हवा में चलाकर आरोपी मौके से तेजी से फरार हो गए।

किसी रंजिश से इनकार, पुलिस फुटेज से कर रही पहचान

पूर्व पुलिस अधिकारी सुरजीत बैंसला का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं है और न ही वे हमलावरों को पहचानते हैं। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पर्वतीय कॉलोनी चौकी और सारण थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए हैं।

सारण थाना प्रभारी हुक्म सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर दोनों बदमाशों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि आखिर एक पूर्व पुलिसकर्मी के घर पर इस तरह फायरिंग करने के पीछे आरोपियों की क्या मंशा थी।

यह भी पढ़ें–Haryana Electricity Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, कई जिलों में आधी रात से बत्ती गुल, पानी का संकट गहराया

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।